Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी v दिल्ली

Aaj Ka Match Kon Jeeta: 17 मार्च यानी कि रविवार को महिला आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला गया। स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने पहली दफा विमेंस प्रीमियर लीग के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

आरसीबी ने जीता मैच

आरसीबी को फाइनल मुकाबला जीतने के लिए 114 रनों की जरूरत थी। कप्तान स्मृति मंधाना ने सोफी डिवाइन के साथ मिलकर टीम को एक ठोस शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच जबरदस्त साझेदारी देखने को मिली। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज शुरुआती ओवर में विकेट लेने में नाकाम रहे। जिसके कारण आरसीबी ने मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया।

Aaj Ka Match Kon Jeeta 1

दिल्ली को मिली थी जबरदस्त शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की टीम को शेफाली वर्मा और कप्तान की तरफ से जबरदस्त शुरुआत मिली। दोनों ही बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ अंदाज में टीम को शुरुआत दिलाई। दिल्ली कैपिटल ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 61 रन बना लिए थे।

पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी दिल्ली

हालांकि इतनी अच्छी शुरुआत के बावजूद दिल्ली की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। आरसीबी की दमदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली के बल्लेबाज फ्लॉप साबित रहे। दिल्ली की पारी 18.3 ओवर में 113 रनों पर सिमट गई। आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने सबसे अधिक चार विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा सोफी मोलिन्यूक्स तीन और शोभना आशा ने भी टीम के लिए दो विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, एलिस कैप्सी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मारिजाने कैप, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, मिन्नू मणि।

रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), एस मेघना, एलिस पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, सोफी मोलिन्यूक्स, श्रेयंका पाटिल, शोभना आशा, रेणुका सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+