Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद

Aaj Ka Match Kon Jeeta: दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में रनों की भरमार देखने को मिली। ट्रेविस हेड ने धांसू बैटिंग की। हैराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 266 का स्कोर बनाया। जवाब में दिल्ली की स्थिति खराब हो गई, हैदराबाद ने मैच अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और हैदराबाद के बल्लेबाजों ने गदर मचा दिया। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर डाली। दोनों ने 5 ओवर में ही स्कोर 100 पार पहुंचा दिया और 6 ओवर में 125 रन बनाकर पावरप्ले में टी20 का बेस्ट स्कोर बना दिया।

aaj ka match kon jeeta

हेड ने 16 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली लेकिन अभिषेक अर्धशतक जड़ने से चूक गए। वह 12 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के जड़े। ट्रेविस हेड लगातार तूफानी बैटिंग करते चले गए। मार्करम आते ही 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

हेड की ताबड़तोड़ पारी का अंत 89 के निजी स्कोर पर हुआ। वह 32 गेंद में 11 चौके और 6 छक्के जमाने में सफल रहे। क्लासेन 15 रन के निजी योग पर चलते बने। उनके बाद नितीश रेड्डी ने 27 गेंद खेलकर 37 रनों की पारी खेली। अंत में शाहबाज अहमद का बल्ला बोला।

शाहबाज ने अर्धशतक जमा दिया। वह 29 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों से 59 रन की नाबाद पारी खेलकर लौटे। हैदराबाद ने 7 विकेट पर 266 का स्कोर बना लिया। कुलदीप यादव ने दिल्ली के लिए सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किये। मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किये।

जवाबी पारी में खेलते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही। पृथ्वी शॉ 16 और वॉर्नर 1 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से मैकगर्क ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए 15 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वह 18 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद अभिषेक पोरेल भी 22 गेंद में 42 रन बनाकर चलते बने। ट्रिस्टन स्टब्स भी 10 रन बनाकर आउट हो गए।

ऋषभ पन्त एक छोर पर टिके रहे लेकिन वह तेज रन बनाने में नाकाम रहे। दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। अंत में वह 44 पर आउट हो गए और दिल्ली की पारी 199 पर समाप्त हो गई। हैदराबाद ने सीजन में पांचवीं जीत दर्ज कर तालिका में चेन्नई को पछाड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+