Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 April: दिल्ली-पंजाब मैच में किसने मारी बाजी, रनों की हुई बारिश

Aaj Ka Match Kon Jeeta: पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 264 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की इस पारी के असली नायक सलामी बल्लेबाज केएल राहुल रहे जिन्होंने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 67 गेंदों पर नाबाद 152 रनों की पारी खेली। पंजाब ने बड़ा स्कोर चेज कर लिया, यह आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर चेज है।

राहुल की इस पारी में 16 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनका साथ नीतीश राणा ने बखूबी निभाया जिन्होंने 44 गेंदों पर 91 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। मैच की शुरुआत में पाथुम निसांका मात्र 11 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बन गए थे लेकिन उसके बाद राहुल और राणा के बीच हुई बड़ी साझेदारी ने पंजाब के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

Aaj Ka Match Kon Jeeta

नीतीश राणा का विकेट जेवियर बार्टलेट ने लिया लेकिन तब तक दिल्ली एक बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी। अंत में डेविड मिलर 3 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट को एक-एक सफलता मिली लेकिन उनके अन्य गेंदबाज रनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए।

जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन ने मिलकर दिल्ली का धुआं निकाल दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 126 रनों की भागीदारी की। प्रियांश 17 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों ने 6 ओवर में 106 रन ठोक डाले। प्रभसिमरन ने 18 गेंदों में फिफ्टी जड़ी और 26 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बल्ले से 9 चौके और 5 छक्के आए।

कूपर कॉनली जल्दी आउट हो गए लेकिन श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की और फिफ्टी जमा डाली। अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए दिल्ली के गेंदबाजों की धुनाई कर डाली। अय्यर ने 7 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 36 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाए, शशांक सिंह ने नाबाद 19 रन बनाए और पंजाब ने सात गेंद शेष रहते 4 विकेट पर 265 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+