Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- चेन्नई सुपर किंग्स vs केकेआर

Aaj Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में आज का मैच चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर के बीच खेला गया। केकेआर की टीम पिछले तीन मैचों में लगातार जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में मैदान पर उतरी थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने धांसू गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, केकेआर को हार का सामना करना पड़ा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की स्थिति खराब हो गई। ओपनर बल्लेबाज फिलिप साल्ट बिना खाता खोले ही आउट होकर चलते बने। इसके बाद सुनील नारेन और अंगकृष रघुवंशी ने मामला संभाल लिया। दोनों ने अर्धशतकीय भागीदारी की।

aaj ka match kon jeeta

यहाँ से दो और विकेट गिरे। रघुवंशी 24 और सुनील नारेन ने 27 रनों की पारी खेली। वेंकटेश अय्यर का बल्ला खामोश रहा, वह 3 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। रमनदीप सिंह के साथ भी कुछ यही मामला रहा, वह 13 रन बनाकर चलते बने। कप्तान श्रेयस अय्यर कुछ देर टिके।

अय्यर धीमी गति से खेलते हुए 32 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से केकेआर के बल्लेबाज आउट होते चले गए और टीम 9 विकेट पर 137 रनों का मामूली स्कोर हासिल कर पाई। चेन्नई के लिए रविन्द्र जडेजा ने धांसू गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट झटके। तुषार देशपांडे को भी 3 विकेट मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई ने ओपनर रचिन रविन्द्र का विकेट जल्दी गंवा दिया। वह 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और डैरिल मिचेल ने मामला संभाल लिया। रनों से लिए संघर्ष कर रहे गायकवाड़ ने इस बार अर्धशतक जमा दिया। डैरिल मिचेल 25 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

रुतुराज गायकवाड़ ने धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और फिफ्टी के बड़ा भी टिके रहे। वह अंत तक क्रीज पर टिके रहे। गायकवाड़ ने 58 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 67 रनों की पारी खेली। शिवम दुबे ने 18 गेंद में 28 रनों की पारी खेली। चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 विकेट पर 141 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। घर में चेन्नई ने तीसरे मैच में जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+