Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका

Aaj Ka Match Kon Jeeta: वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल तक आकर दक्षिण अफ्रीका को फिर से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने आठवीं बार फाइनल में जगह हासिल की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। 20 साल पहले 2003 में दोनों टीमों ने फाइनल खेला था।

टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। हालांकि यह निर्णय गलत साबित हुआ। टेम्बा बवुमा शून्य और डी कॉक 3 रन बनाकर आउट हो गए। मार्करम और रैसी वैन डर डुसेन भी नहीं टिके। स्कोर 4 विकेट पर 24 रन हो गया।

aaj ka match kon jeeta

बारिश से एक बार खेल रोकना पड़ा लेकिन बाद में फिर से शुरू हो गया। डेविड मिलर और क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। दोनों के बीच अर्धशतकीय भागीदारी हुई। क्लासेन 47 रन बनाकर आउट हो गए। बाद में कोएट्जी और मिलर के बीच साझेदारी हुई।

मिलर टिके रहे और फिफ्टी के बाद शतक के करीब आ गए और इसे पूरा भी कर लिया। कोएट्जी इससे पहले 19 रन बनाकर आउट हो गए। मिलर 101 पर आउट हुए और दक्षिण अफ़्रीकी पारी 212 रन बनाकर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क और कमिंस ने 3-3 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने धमाकेदार शुरुआत की। डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 60 रनों की भागीदारी हुई। इस बीच वॉर्नर को मार्कराम ने 29 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। उनके बाद मिचेल मार्श को रबाडा ने बिना खाता खोले आउट कर दिया।

ट्रेविस अच्छी बैटिंग करते हुए फिफ्टी जड़कर 62 के निजी स्कोर पर केशव महाराज का शिकार बने। लाबुशेन 18 और मैक्सवेल 1 रन पर आउट हुए और स्कोर 5 विकेट पर 137 रन हो गया। यहाँ से स्टीव स्मिथ और इंग्लिस ने मोर्चा संभाला। टिकने के बाद स्मिथ खराब शॉट खेलकर 30 रन के स्कोर पर कोएट्जी का शिकार बन गए, उनके बाद जोश इंग्लिस 28 पर आउट हो गए। यहाँ से कमिंस और स्टार्क ने खड़े होकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। स्टार्क 16 और कमिंस 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 215 रन बनाकर मैच जीता। दक्षिण अफ्रीका के लिए शम्सी और कोएट्जी ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+