Aaj Ka Match Kon Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान सेमीफाइनल

Aaj Ka Match Kon Jeeta: अंडर 19 वर्ल्ड कप में दूसरा सेमीफाइनल काफी रोचक हुआ है। पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए 179 पर आउट हो गई। जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को भी पसीना आ गया लेकिन 9 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। पाकिस्तानी ओपनर शाहजेब खान 4 और शमायल हुसैन 17 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद साद बैग भी 3 और अहमद हसन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

aaj ka match kon jeeta

पाकिस्तान ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। 5 विकेट 79 रन पर आउट हो गए थे। अजान अवेस ने 52 रन बनाए और निचले क्रम से भी एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। अराफात मिन्हास के बल्ले से भी 52 रनों की पारी आई। अन्य सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हो गए।

पाकिस्तान की पूरी टीम 49वें ओवर तक 179 रन के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉम स्ट्राकर ने कहर ढाया और कुल 6 विकेट अपने नाम किये। बियर्डमैन, कैलम विड्लर, रेफ मैकमिलन, टॉम कैम्पबेल के खाते में 1-1 विकेट आए।

जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। सैम कॉन्सटास 14 और कप्तान वेबजेन 4 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद बैटिंग करने के लिए आए हरजस सिंह भी 5 के निजी स्कोर पर चलते बने। रयान हिक्स खाता नहीं खोल पाए और स्कोर 5 विकेट पर 102 रन था।

ओपनर बल्लेबाज हैरी डिक्सन क्रीज पर जमे रहे और 50 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उनके बाद टॉम कैम्पबेल और ओलिवर पीक ने स्कोर आगे बढ़ाया। इस बीच कैम्पबेल 25 रन बनाकर आउट हो गए।

पीक भी 49 रन बनाकर आउट हो गए तथा ऑस्ट्रेलिया की स्थिति खराब हो गई। इस बीच अंतिम विकेट तक मुकाबला आ गया। अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 3 रन चाहिए थे। मैकमिलन के बल्ले के अंदरूनी किनारा लेकर गेंद चार रन के लिए गई और ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 181 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+