Aaj Ka Match Kon Jeeta 5 May: आज का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs दिल्ली
Aaj Ka Match Kon Jeeta 5 May: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। मैच रद्द होने के कारण दोनों ही टीमों को एक-एक प्वाइंट मिल गए हैं। दिल्ली की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बेहद खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। अभिषेक पोरेल, फाफ डुप्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल और कप्तान अक्षर पटेल बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर करुण नायर को पवेलियन भेजने का काम किया।
दिल्ली ने की बेहद खराब बल्लेबाजी (Aaj Ka Match Kon Jeeta 5 May)
पैट कमिंस ने करुण नायर को पहली ही गेंद पर आउट किया। दिल्ली को दूसरा झटका भी पैट कमिंस ने दिया। उन्होंने फाफ डुप्लेसिस को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट करा दिया। इसके अलावा कमिंस ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक पोरेल को भी पवेलियन की राह दिखाई। लगातार विकेट गिरने के बाद दिल्ली के लिए वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया।

केएल राहुल भी नहीं दिखा सके कमाल
दिल्ली को पिछले मैच में अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में केकेआर के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा था। ऐसे में दिल्ली के लिए हैदराबाद के खिलाफ जीत हासिल करना बेहद जरूरी हो गया था। लेकिन दिल्ली की टीम इस मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। दिल्ली के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज केएल राहुल भी इस मुकाबले में अपनी छाप नहीं छोड़ सके।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सचिन बेबी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: ट्रैविस हेड, मोहम्मद शमी, हर्ष दुबे, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, फाफ डुप्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथ चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, मुकेश कुमार।












Click it and Unblock the Notifications