Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 Sept: आज का मैच कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश

Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 Sept: एशिया कप 2025 में भारत ने बांग्लादेश को हराकर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम निर्धारित ओवरों में सिर्फ 127 रन ही बना सकी और भारत ने यह मैच 41 रनों से जीत लिया। बांग्लादेश की तरफ से सलामी बल्लेबाज सैफ हसन ने 69 रनों की जुझारू पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज का खास साथ नहीं मिला। बाकी के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, जिससे टीम लक्ष्य से दूर रह गई।

भारत को मिली धमाकेदार जीत (Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 Sept)

भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने दो अहम विकेट झटके। वहीं, स्पिनरों ने पूरी तरह से मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी. कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती को दो और अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। भारतीय स्पिन तिकड़ी ने मिलकर बांग्लादेश के मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया, जिससे टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही।

Aaj Ka Match 1

धमाकेदार शुरुआत, फिर लड़खड़ाई पारी

भारत को सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई, जिससे पावरप्ले में भारत का स्कोर 81/1 हो गया था। शुभमन गिल 19 गेंदों में 29 रन बनाकर रिशाद हुसैन की गेंद पर आउट हुए। शुभमन के आउट होने के बाद भी अभिषेक शर्मा का बल्ला शांत नहीं हुआ। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जड़ा। अभिषेक ने सिर्फ 25 गेंदों में अपने टी20 करियर का चौथा पचासा पूरा किया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार अर्धशतक लगाया था।

मिडल ऑर्डर का निराशाजनक प्रदर्शन

शुभमन के आउट होने के बाद भारतीय मध्यक्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। शिवम दुबे सिर्फ दो रन बनाकर रिशाद हुसैन का शिकार बने। इसके बाद फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा 75 रनों की शानदार पारी खेलकर रनआउट हो गए, जो भारत के लिए एक बड़ा झटका था। अभिषेक के आउट होने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वे भी सिर्फ पांच रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर आउट हो गए।

इसके बाद तिलक वर्मा भी सिर्फ सात गेंदों में पांच रन बना पाए और तंजीम हसन साकिब का शिकार हो गए। 129 के स्कोर पर आधी टीम के पवेलियन लौट जाने से भारतीय टीम दबाव में आ गई थी। हार्दिक पांड्या का साथ देने के लिए अक्षर पटेल क्रीज पर थे। लेकिन अक्षर पटेल लय में नजर नहीं आए।

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकिर अली (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+