Aaj Ka Match Kon Jeeta 21 November: आज का मैच कौन जीता- भारत ए vs बांग्लादेश ए
Aaj Ka Match Kon Jeeta 21 November: भारत 'ए' और बांग्लादेश 'ए' के बीच खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला टाई पर आकर खत्म हुआ था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच सुपरओवर में विजेता का फैसला किया गया। भारत की तरफ से कप्तान जितेश शर्मा और आशुतोष शर्मा सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए। दोनों ही बल्लेबाज दो गेंदों पर आउट हो गए। बांग्लादेश के सामने जीत के लिए सिर्फ एक रन का लक्ष्य था। सुयाश शर्मा ने वाइड डालकर बांग्लादेश को जीत दिला दी। इस तरह भारत का फाइनल खेलने का सपना भी टूट गया।
बांग्लादेश 'ए' ने जीता मैच (Aaj Ka Match Kon Jeeta 21 November)
बांग्लादेश 'ए' के खिलाफ सेमीफाइनल में 195 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 'ए' ने आक्रामक शुरुआत की। हालांकि, टीम ने शुरुआती 100 रन का आंकड़ा पार करते-करते चार अहम विकेट गंवा दिए, जिससे मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। 20 ओवर खत्म होने पर भारत ने भी छह विकेट खोकर 194 रन ही बना सकी।

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी आगाज गया बेकार
भारत 'ए' की पारी की शुरुआत 14 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में की। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी के दम पर भारत 'ए' ने पावरप्ले में ही 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। वैभव ने सिर्फ 15 गेंदों पर दो चौकों और चार गगनचुंबी छक्कों की मदद से 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अब्दुल गफ्फार ने उन्हें आउट कर भारत 'ए' को पहला झटका दिया, लेकिन उन्होंने टीम को एक मज़बूत आधार प्रदान कर दिया था।
विकेटों का लगातार पतन
वैभव के आउट होने के बाद भारत 'ए' ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए। दूसरे विकेट के रूप में नमन धीर 12 गेंदों पर 7 रन बनाकर अबू हैदर का शिकार बने। प्रियांश आर्या ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक के करीब रन बनाए। उन्होंने 23 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 44 रन बनाए और तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। अबू हैदर ने कप्तान जितेश शर्मा को भी अपना शिकार बनाया। जितेश 23 गेंदों पर 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
बांग्लादेश 'ए' ने की जबरदस्त बल्लेबाजी
इससे पहले बांग्लादेश 'ए' ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 194 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। भारत 'ए' ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने इस निर्णय को गलत साबित कर दिया। हबिबुर रहमान के शानदार अर्धशतक और एसएम महरोब की अंतिम ओवरों में तूफानी पारी की बदौलत संभव हो पाया। बांग्लादेश 'ए' की पारी के हीरो हबिबुर रहमान रहे, अविश्वसनीय पारी खेलकर हबिबुर रहमान ने 46 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से सर्वाधिक 65 रन बनाए। उन्होंने एक छोर संभाले रखा, जिससे टीम एक मजबूत आधार बना सकी।
भारत ए: प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा, आयुतोष शर्मा, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, विशाक विजयकुमार, गुरजपनीत सिंह, सुयश शर्मा।
बांग्लादेश ए: जीशान आलम, हबीबुर रहमान, यासिर चौधरी, अकबर अली, रकीबुल हसन, महिदुल इस्लाम, मेहरोब हुसैन, अबु हैदर, जवाद अबरार, रिपोन मंडल, अब्दुल गफर।












Click it and Unblock the Notifications