Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Match Kon Jeeta 18 February: आज का मैच कौन जीता- भारत vs नीदरलैंड, टी-20 विश्व कप 2026

Aaj Ka Match Kon Jeeta 18 February: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अंतिम ग्रुप मैच में नीदरलैंड्स को एकतरफा मुकाबले में हराकर जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम भारतीय गेंदबाजों के सधे हुए आक्रमण के आगे टिक नहीं सकी। 17 रन से मिली इस जीत के साथ ही भारत ने अब सुपर-8 चरण की तैयारी शुरू कर दी है, जहां उसका पहला मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से होगा।

भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत (Aaj Ka Match Kon Jeeta 18 February)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स को शुरुआती झटके देकर भारत ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने खतरनाक दिख रहे मैक्स ओ'डॉड (20) को आउट कर पहली सफलता दिलाई। वरुण यहीं नहीं रुके, उन्होंने कॉलिन एकरमैन और आर्यन दत्त को भी पवेलियन भेजकर डच मध्यक्रम की कमर तोड़ दी।

Aaj Ka Match 1

नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों ने किया संघर्ष

दूसरी ओर हार्दिक पांड्या ने माइकल लेविट (24) का विकेट लेकर नीदरलैंड्स के संघर्ष को और कमजोर कर दिया। बास डीलीडे (33) ने कुछ देर टिकने की कोशिश की, लेकिन शिवम दुबे ने उन्हें आउट कर नीदरलैंड्स की रही-सही उम्मीदें भी खत्म कर दीं।।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 193 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस पारी के नायक शिवम दुबे रहे, जिन्होंने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली। दुबे की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत ही भारत शुरुआती झटकों से उबर कर एक मजबूत स्कोर तक पहुंच पाया। नीदरलैंड्स की ओर से लोगन वैन बीक ने 3 और आर्यन दत्त ने 2 विकेट लिए, लेकिन वे भारतीय बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोक नहीं सके।

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'दाऊद, बास डीलीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोलोफ वान डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+