Aaj Ka Match Kon Jeeta 18 April: आज का मैच कौन जीता- आरसीबी vs पंजाब

Aaj Ka Match Kon Jeeta 18 April: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। पंजाब किंग्स ने आरसीबी को उनके होमग्राउंड पर पांच विकेट से शिकस्त दे दी है। आरसीबी की तरफ से टिम डेविड को छोड़ कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना सका। फिल सॉल्ट पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली को जेवियर बार्टलेट ने पवेलियन भेजने का काम किया।

कोहली-सॉल्ट रहे फ्लॉप (Aaj Ka Match Kon Jeeta 18 April)

पंजाब किंग्स के खिलाफ फिल सॉल्ट और विराट कोहली से तेज शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों ने फैंस को निराश किया। टिम डेविड अकेले दम पर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की। हरप्रीत बरार के अंतिम ओवर में टिम डेविड ने छक्कों की हैट्रिक लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया।

Aaj Ka Match 1

टिम डेविड ने जड़ा अर्धशतक

टिम डेविड ने अंतिम ओवर 21 रन बनाकर पंजाब के सामने लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया। टिम टेविड ने महज 26 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्के की मदद से पहला आईपीएल अर्धशतक जड़ने का काम किया। पंजाब किंग्स की तरफ से मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल ने दो विकेट चटकाए। जबकि जेवियर बार्टलेट ने एक विकेट लेने में सफलता हासिल की।

आरसीबीः फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयरः देवदत्त पडिक्कल, रासिख डार सलाम, मनोज भांगडगे, जैकब बैथेल, स्वप्निल सिंह।

पंजाब किंग्सः प्रियांश आर्या, नेहाल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयरः प्रभसिमरन सिंह, विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, ग्लेन मैक्सवेल, प्रवीण दुबे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+