Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- वेस्ट दिल्ली vs नॉर्थ दिल्ली
West Delhi Lions vs North Delhi Strikers: दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 का तीसरा मैच वेस्ट दिल्ली लायंस और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। नॉर्थ दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 144 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली ने ये मैच तीन विकेट से जीत लिया।
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के लिए यश भाटिया 28 गेंदों में 37 रन की पारी के साथ टॉप स्कोरर रहे। इसके अलावा टीम के लिए वैभव रावल ने 29 गेंदों में 36 रन की बड़ी पारी खेली। इसके अलावा वैभव कांडपाल ने 22 गेंदों में 29 रन की पारी खेली।

वेस्ट दिल्ली लायंस की प्लेइंग इलेवन- शिवम गुप्ता, अंकित कुमार, अनमोल शर्मा, रितिक शौकीन (कप्तान), देव लाकड़ा, दीपक पुनिया, तिशांत डाबला, शिवांक वशिष्ठ, नवदीप सैनी, अखिल चौधरी, रोहित यादव।
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स प्लेइंग इलेवन- सार्थक रंजन, वैभव कांडपाल (उपकप्तान), यश डबास, वैभव रावल, यश भाटिया, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), प्रांशु विजयरन (कप्तान), सिद्धांत शर्मा, सुयश शर्मा, यतीश सिंह, मनन भारद्वाज।












Click it and Unblock the Notifications