Aaj ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश
Aaj ka Match Kaun Jeeta: बांग्लादेश को 149 रनों से हराकर साउथ अफ्रीका की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम प्वॉइंट्स टेबल में नंबर दो पर पहुंच गई है। बेहतर नेट रन रेट होने के कारण साउथ अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड पहले नंबर दो पर थी, लेकिन अब साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को नंबर तीन पर खिसका दिया है।
महमूदुल्लाह ने जीता दिल: बांग्लादेश के लिए महमूदुल्लाह ने सबसे अधिक 111 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की टीम ने 58 के स्कोर पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। लेकिन महमूदुल्लाह ने एक छोर से टीम के लिए रन बनाने का काम जारी ऱखा। महमूदुल्लाह की वजह से ही बांग्लादेश की टीम 233 के स्कोर तक पहुंच पाई।

बांग्लादेश के बल्लेबाज रहे फ्लॉप: बांग्लादेश ने अपना पहला विकेट 30 के स्कोर पर गंवा दिया था। तंजीद हसन 13 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। मार्को यानसेन की गेंद पर वह विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट हो गए। इसी ओवर में बांग्लादेश ने एक और विकेट गंवा दिया नजमुल हुसैन शान्तो भी अपना कैच हेनरिक क्लासेन को देकर पवेलियन लौट गए।
कप्तान नहीं कर सके कमाल: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। शाकिब अल हसन लिजाड विलियम्स के शिकार बन गए। विकेट के पीछे हेनरिक क्लासेन ने उनका जबरदस्त कैच पकड़ा। बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम से टीम को एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुश्फिकुर रहीम 8 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इसके साथ ही बांग्लादेश की जीत के उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा।
मुश्फिकुर रहीम भी हुए फेल: मुश्फिकुर रहीम को गेराल्ड कोएत्जी ने बाउंड्री लाइ पर कैच आउट कराया। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज लिटन दास भी 22 के स्कोर पर पेवेलियन लौट गए। कगिसो रबाडा ने दास को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद केशव महराज ने मेहदी हसन मिराज को 11 के स्कोर पर कैच आउट कर दिया। 122 के स्कोर पर बांग्लादेश ने अपना सातवां विकेट गंवाया। नसुम अहमद के रूप में बांग्लादेश को सातवां झटका लगा। कगिसो रबाडा की गेंद पर हसन महमूद 15 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।
डीकॉक-क्लासेन चमके: दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 383 रन का लक्ष्य रखा था। क्विंटन डिकॉक ने टीम के लिए सबसे अधिक 140 गेंद में 15 चौके और सात छक्के की मदद से 174 रन की पारी खेली। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन 49 गेंद में दो चौके और आठ छक्के की मदद से 90 रन की पारी खेलने में कामयाबी हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications