Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड, दूसरा टी-20
New Zealand vs Bangladesh, 2nd T20I: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला गया, जोकि सिर्फ 11 ओवर के एक्शन के बाद बारिश के कारण रद्द हो गया। मैच आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। बांग्लादेश अभी भी सीरीज में 1-0 से आगे है।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही, क्योंकि उन्हें पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही बड़ा झटका लगा। ओपनिंग करने आए फिन एलन को शोरफुल इस्लाम ने रिशाद हुसैन के हाथों कैच आउट करा दिया। एलन पांच गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

न्यूजीलैंड को पहला झटका लगने के बाद टीम की कमान टिम सीफर्ट ने संभाली। उन्होंने 23 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की तेज पारी खेली। हालांकि, सीफर्ट अपनी फिफ्टी पूरी करते इससे पहले उन्हें तंजीम हसन ने अपना शिकार बना लिया। तंजीम हसन ने साकिब ने सेफर्ट को शान्तो ने हाथों कैच आउट करा दिया।
न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिशेल (18*) और ग्लेन फिलिप्स (9*) को बारिश के कारण नाबाद रहकर भी पवेलियन लौटना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद जब बारिश नहीं रुकी तो मैच आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया।
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स
बांग्लादेश: सौम्य सरकार, रोनी तालुकदार (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शमीम हुसैन, तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान।
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश फुल स्क्वाड
न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, बेन सीयर्स, रचिन रवींद्र, जैकब डफी।
बांग्लादेश टीम: लिटन दास (विकेटकीपर), रोनी तालुकदार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज , हसन महमूद, तनवीर इस्लाम।












Click it and Unblock the Notifications