Aaj ka Match Kaun jeeta 5 April: आज का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs चेन्नई

SRH vs CSK Aaj ka Match kaun Jeeta: शुक्रवार यानी 5 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स टीम छह विकेट से मुकाबले को गंवा बैठी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 165 रन बनाए थे, जिसे हैदराबाद ने आसानी से हासिल कर लिया।

हैदराबाद को मिली शानदार जीत

सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। ट्रेविस हेड के साथ मिलकर अभिषेक शर्मा ने महज 3.4 ओवर में ही सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 50 से अधिक रनों का स्कोर बना लिया था। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मुकेश चौधरी के एक ही और में 27 रन जड़ दिए। दूसरी तरफ एडेन मार्करम ने भी अपने फार्म का परिचय दिया। मार्करम अपनी पारी से हैदराबाद की जीत सुनिश्चित कर दी।

Aaj ka Match Kaun Jeeta 1

शिवम दुबे का फिर चला बल्ला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में पांच विकेट को खोकर 165 रन ही बना सकी। चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा 23 गेंद में चार चौकों की मदद से 31 रन बना कर नवाब रहे। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सबसे अधिक 45 रन शिवम दुबे से बनाया। शिवम दुबे ने 24 गेंद में दो चौके और चार छक्कों की मदद से 45 रन बनाने का काम किया।

नहीं चला गायकाड़ और रचिन का बल्ला

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। रविंद्र केवल 9 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उनके बल्ले से दो चौके निकले। वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 26 रनों की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ के बल्ले से 3 चौके और एक छक्का निकला।

अजिंक्या रहाणे और शिवम दुबे ने मिलकर टीम को संभाल। रहाणे ने 30 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। जबकि शिवम दुबे ने 24 गेंद में 45 रनों की पारी खेल कर चेन्नई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। अंत के ओवर में टीम के लिए कुछ बहुमूल्य रन रवींद्र जडेजा ने बनाए। महेंद्र सिंह धोनी भी इस मुकाबले में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरे। लेकिन जब तक वह बल्लेबाजी करने के लिए तब तक काफी देर हो गई थी ।उन्हें बस दो गेंद खेलने को मिला जिसमें वह एक रन ही बना सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+