Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत Vs ऑस्ट्रेलिया, पहला टी-20

India vs Australia Women, 1st T20I highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच 5 जनवरी को तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये रोचक मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 141 रन लगाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 17.4 ओवर में 145 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। टीम इंडिया अब सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

भारत की ओर से ओपनिंग करने आईं शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाजी के आगे कंगारू गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए। स्मृति और शैफाली ने पहले ओवर से ही अपने इरादे बता दिए। मंधाना ने डार्सी ब्राउन के पहले ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार एक के बाद एक तीन चौके के साथ पारी की शुरुआत की।

Smriti Mandhana

पहले ओवर में भारत ने बिना किसी नुकसान के 14 रन जोड़ लिए थे। स्मृति मंधाना ने 50 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना शुक्रवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने मैच के दौरान 3000 टी20ई रन बनाने वाली छठी महिला बल्लेबाज बनीं।

मंधाना ने वेयरहैम की गेंद पर मैक्ग्राथ के हाथों कैच आउट होने से पहले 52 गेंदों पर सात चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 54 रन की पारी खेली।

वहीं दूसरे छोर से शैफाली वर्मा की विस्फोट बल्लेबाजी का प्रदर्शन लगातार जारी रहा। शेफाली वर्मा ने सिर्फ 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। शैफाली ने 44 गेंदों में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 64 रन की पारी खेली, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स ने 17वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगातर भारत को 9 विकेट से जीत दिलाई। रोड्रिग्स 6 रन बनाकर नाबाद रहीं।

भारत महिला टीम प्लेइंग इलेवन
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह, तितास साधु।

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम प्लेइंग इलेवन
एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लीचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+