Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश Vs श्रीलंका, तीसरा टी20I
Bangladesh vs Sri Lanka, 3rd T20I: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच आज, 9 मार्च को सिलहट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला खेला गया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.4 ओवर में 146 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने 28 रनों से मैच जीत जीत लिया। साथ ही 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली।
कुसल मेंडिस ने खेली बड़ी पारी
श्रीलंकाई टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 55 गेदों में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 86 रनों की बड़ी पारी खेली। मेंडिस के अलावा श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। दासुन शनाका ने 19 रन बनाए तो कप्तान वानिंदु हसरंगा 15 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी कुछ खास कमाल नहीं कर सका।

श्रीलंका के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश के लिए रिशद हुसैन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। हुसैन ने 30 गेंदों में 7 छक्के की मदद से 53 रन की बड़ी पारी खेली। हुसैन को टीम में किसी अन्य खिलाड़ी का साथ नहीं मिला। हालांकि, तस्कीन अहमद ने शनाका की गेंद पर धनंजय द्वारा कैच आउट होने से पहले 21 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली।
नुवान तुषारा ने ली हैट्रिक
श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक अपने नाम की। उन्होंने लगातार 3 गेंदों पर बांग्लादेश के 3 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले श्रीलंका के 5वें गेंदबाज बन गए।
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन
धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा।
बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन
लिटन दास (विकेटकीपर), सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, महेदी हसन, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।












Click it and Unblock the Notifications