Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया Vs वेस्टइंडीज, तीसरा वनडे

AUS vs WI 3rd ODI, Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को तीसरे और अंतिम वनडे में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। पहले गेंदबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने वेस्टइंडीज को सिर्फ 86 रन पर ढेर कर दिया। जेवियर बार्टलेट के चार विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

जेवियर बार्टलेट ने चटकाए चार विकेट
बार्टलेट के अलावा लांस मॉरिस और एडम जाम्पा ने भी दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर रहे सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क (41) और जोश इंगलिस (35) की पारी ने केवल 6.5 ओवर में जीत दिला दी।

Australia vs West Indies

ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले मेलबर्न में पहला मैच आठ विकेट से और सिडनी में दूसरा मैच 83 रन से जीता था। बार्टलेट की घातक गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया और मेहमान टीम 86 रन पर आउट हो गई। यह वनडे में उसका पांचवां सबसे कम स्कोर है।

जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली शानदार पारी
जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने सिर्फ 18 गेंदों में तीन छक्कों और पांच चौकों की मदद से तेजी से 41 रन बनाए। मैकगर्क ने ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 6.5 ओवर में 87-2 पर पहुंचा दिया।

वेस्टइंडीज की टीम 24.1 ओवर में सिर्फ 86 रनों पर ढेर हो गई थी। शाई होप की अगुवाई वाली टीम की शुरुआत काफी खराब रही। वेस्टइंजीज की ओर से एलिक अथानाज़े 32 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे। इसके अलावा कोई अन्य खिलाड़ी 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), आरोन हार्डी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), कैमरन ग्रीन, मार्नस लाबुशेन, सीन एबॉट, विल सदरलैंड, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, लांस मॉरिस।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
एलिक अथानाज़े, टेडी बिशप, केजोर्न ओटले, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अल्ज़ारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, ओशाने थॉमस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+