Aaj ka match kaun jeeta, 9 Sep: आज का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs हांग कांग
Aaj ka match kaun jeeta, 9 Sep: एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) की शुरुआत अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम से हो गई है। पहले मुकाबले में अफगानिस्तान और हांगकांग आमने-सामने थी। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 188 रन बनाए। इस तरह हांगकांग को जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य मिला। जिसके जवाब में हांगकांग की टीम 20 ओवर में 94 रन ही बना सकी और अफगानिस्तान ने 94 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
नहीं चला रहमानुल्लाह गुरबाज का बल्ला (Aaj ka match kaun jeeta, 9 Sep)
अफगानिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने केवल 26 रन के भीतर ही दो विकेट गंवा दिए। रहमानुल्लाह गुरबाज आठ रन बनाकर आउट हुए और इब्राहिम जादरान भी केवल एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद जिम्मेदारी उठाई सेदिकुल्लाह अटल और मोहम्मद नबी ने। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़कर टीम को संकट से निकाला। नबी ने 33 रन की तेज पारी खेली लेकिन लंबा साथ नहीं दे सके।

अटल और ओमरजई की धमाकेदार बल्लेबाजी
अफगानिस्तान की पारी में सबसे बड़ी साझेदारी सेदिकुल्लाह अटल और अजमातुल्लाह ओमरजई के बीच हुई। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 82 रन जोड़े। ओमरजई ने केवल 21 गेंदों पर 53 रन बनाए, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल थे। हालांकि अर्धशतक पूरा करते ही वह आउट हो गए। दूसरी ओर, सेदिकुल्लाह अटल ने एक छोर थामे रखा और शानदार अर्धशतक जमाया। वह 73 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसमें छह चौके और तीन गगनचुंबी छक्के शामिल थे। कप्तान राशिद खान तीन रन बनाकर उनके साथ नाबाद रहे।
हांगकांग के गेंदबाजों का दम
हांगकांग के गेंदबाजों ने बीच-बीच में विकेट निकालकर अफगानिस्तान की रफ्तार रोकने की कोशिश की। आयुष शुक्ला और किंचित शाह को दो-दो विकेट मिले। वहीं अतीक इकबाल और एहसान खान ने एक-एक सफलता हासिल की। खासकर शुक्ला ने ओमरजई को आउट कर अफगानिस्तान की बढ़ती रफ्तार को रोकने में अहम भूमिका निभाई।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदिन नईब, अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नईब, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी।
हांगकांग: जीशान अली (विकेटकीपर), बाबर हयात, अंशुमान राथ, कल्हान चल्लू, निजाकत खान, एजाज खान, किनचित शाह, यासिम मुर्तजा (कप्तान), आयुष शुक्ला, अतीक इकबाल, एहसान खान।












Click it and Unblock the Notifications