Aaj Ka Match Kaun Jeeta 5 July: आज का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका

Aaj Ka Match Kaun Jeeta 5 July: कुछ दिन पहले ही साउथ अफ्रीका को हराकर भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अब साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने भारतीय महिला टीम को हराकर हिसाब बराबर करने की कोशिश की है। भारत और साउथ अफ्रीका की महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 5 जुलाई से किया गया।

भारत को मिली हार

चेन्नई के एम चिंदबरम स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत के खिलाफ 12 रनों से जीत हासिल की। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए ताज़मिन ब्रिट्स और कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट के बीच अच्छी साझेदारी हुई।

Aaj Ka Match Kaun Jeeta 1

अफ्रीका ने बनाए इतने रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 189 रन बनाने में कामयाब रही। टीम के लिए ताज़मिन ब्रिट्स ने 53 गेंद में 81 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के भी जड़े। इसके अलावा ऑलराउंडर खिलाड़ी मारिज़ैन काप्प ने भी 35 गेंद में 57 रनों की पारी खेली।

12 रनों से मिली हार

190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय टीम की ताबड़तोड़ बल्लेबाज शेफाली वर्मा बड़ी पारी नहीं खेल सकी। हालांकि एक छोर पर स्मृति मंधाना ने 46 रनों की पारी खेली। लेकिन यह रन टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी।

स्मृति मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स के बल्ले से भी 53 रनों की पारी निकली। भारतीय टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी और 12 रनों से मुकाबले को गंवा बैठी। सीरीज के पहले मैच को हारने के बाद भारतीय टीम के लिए आने वाले मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं।

भारतीय टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।

साउथ अफ्रीकी टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, मारिज़ैन काप्प, एनेके बॉश, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, एलिज़-मारी मार्क्स, सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+