Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स

Aaj Ka Match Kaun jeeta, Dc vs MI: आईपीएल 2024 में आज 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हाई-वोल्टज मुकाबला खेला गया। दिल्ली ने मुंबई को ये मैच 10 रन से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हार्दिक पांड्या की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 247 रन पर सिमट गई।

फ्रेजर मैकगर्क ने खेली तूफानी पारी
दिल्ली कैपिटल्स के लिए फ्रेजर मैकगर्क ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया मैकगर्क ने 27 गेंजों में 6 छक्के और 11 चौके की मदद से सर्वाधिक 84 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 27 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हो गए।शाई होप ने 17 गेंद में 41 रन की मजबूत पारी खेली, जबकि कप्तान ऋषभ पंत 19 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मैकगर्क के बाद ट्रिस्टन स्टब्स (25 गेंद में 48 रन) दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी साबित हुए।

Jake Fraser-McGurkc

एमआई को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वह जल्दी-जल्दी विकेट खोती रही। बाद में, तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन एमआई को लाइन पार कराने में असफल रहे। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा कुछ खास कमाल नहीं कर सके। पावरप्ले में ही टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों आउट होकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा 8 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हुए, जबकि ईशान किशन 14 गेंद में 20 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव (13 गेंद में 26 रन) भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। हालांकि, कप्तान हार्दिक पांड्या 24 गेंद में 46 रन की मजबूत पारी खेली। नेहाल 2 गेंद में 4 रन और मोहम्मद नबी ने 4 गेंद में सात रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने टीम के लिए बड़ी पारी खेली। तिलक वर्मा 32 गेंदों में 63 रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या को इतनी प्राथमिकता न दें....टी20 वर्ल्ड कप विजेता ने स्टार क्रिकेटर को लेकर क्यों कही ये बात?

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमराह, नुवान तुषारा।

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+