Aaj Ka Match Kaun Jeeta 21 Feb: आज का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ka Match Kaun Jeeta 21 Feb: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रनों से हरा दिया है। 316 रनों का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 208 रन पर ही ऑल आउट हो गई। साउथ अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत शानदार तरीके से किया है। दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन इस मुकाबले में शतक जड़ने में कामयाब रहे। उन्होंने दमदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 315 रन (Aaj Ka Match Kaun Jeeta 21 Feb)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में छह विकेट खोकर 315 रन बनाए। इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान टेम्बा बावुमा, रासी वैन डर डुसेन और एडेन मार्करम ने टीम के लिए पचास से अधिक रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम 315 रन बनाने में कामयाब रही।

इन खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
एडेन मार्करम और रासी वैन डर डुसेन ने अंत के ओवरों में तेज गति से रन बनाने में कामयाबी हासिल की। हालांकि, नूर अहमद ने रासी वैन डर डुसेन को अपना शिकार बनाया। वह 46 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी तरफ रेयान रिकेल्टन ने 101 गेंदों में अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा। हालांकि, शतक लगाने के बाद राशिद खान के ओवर में वह रन आउट हो गए।
50 के अंदर गंवाएं 4 विकेट
316 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की खराब शुरुआत रही। रहमानुल्लाह गुरबाज जल्द ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। रहमानुल्लाह गुरबाज के बाद इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी भी 50 रन के अंदर ही अपना विकेट गंवा बैठे। कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी धारदार गेंदबाजी के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाज बेबस नजर आए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।
दक्षिण अफ्रीका: रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोर्जी, तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।












Click it and Unblock the Notifications