IPL 2023: आज SRH और PBKS के बीच होगी कांटे की टक्कर, जानें कब और कहां देख सकते हैं Live मैच
IPL 2023: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज शाम 7:30 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रोचक मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीम आज के मैच को अपने नाम करने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में नजर आएंगी।

SRH vs PBKS, IPL 2023: आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मैच में हैट्रिक लगना तय है, नहीं चौके-छक्के और विकेट की नहीं बल्कि मैच जीतने और हारने की हैट्रिक लगनी तय है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये मुकाबला कितना अधिक रोमांचक होने जा रहा है। कप्तान एडन मार्कराम की अगुवाई वाली टीम लगातार दो हार के बाद आज, 9 अप्रैल को हार की हैट्रिक बचाने की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब की टीम किसी भी कीमत पर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। आइए जानते हैं धड़कने रोक देने वाले इस मैच को कब और कहां देख सकते हैं।
आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा पंजाब और हैदराबाद का मैच
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दूसरे सप्ताह के अंतिम मैच में पंजाब और हैदराबाद के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। मैच 9 अप्रैल यानी आज को शाम 7:30 बजे हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद आज जिस मैच को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली है उस मुकाबले को आप बिना कोई शुल्क दिए ऑनलाइन बिलकुल फ्री देख सकते हैं। मैच बेशक सात बजे से शुरू होगा, लेकिन इसके लिए भारतीय समयानुसार टॉस 7 बजे होगा।
आज का आईपीएल फ्री में कैसे देखें?
आईपीएल के 16वें सीजन के प्रत्येक मैच को लाइव टीवी प्रसारण (IPL Live TV broadcast) के साथ ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम (IPL 2023 Online Live Streaming) किया जाता है। इसे टेलीविजन पर देखने के लिए दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर जा सकते हैं, जोकि मैच का लाइव प्रसारण करते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यूजर्स Jio Cinema ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको ऐप के सब्सक्रिप्शन के लिए कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है।
जिओ सिनेमा पर आईपीएल कैसे देखें
- सबसे पहले प्ले स्टोर से JIO Cinema App Download करें।
- इसके बाद स्पोर्ट्स सेक्शन में जाएं।
- अब आपको IPL Live पर क्लिक करना होगा।
- अब आप जिओ सिनेमा पर आईपीएल फ्री में देख सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications