SRH vs PBKS: हार की हैट्रिक से बचेगी हैदराबाद या पंजाब करेगी आतिशी बल्लेबाजी, जानें कौन जीतेगा आज का IPL मैच?

आईपीएल के 16वें सीजन में लगातार दो हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें आज किसी भी कीमत पर जीत दर्ज करने पर रहेंगी। वहीं लगातार फॉर्म में चल रही पंजाब की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी। मैच शाम 7:30 से शुरू होगा।

SRH vs PBKS

IPL 2023, SRH vs PBKS: आईपीएल के 16वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का मुश्किल दौर लगातार जारी है। कप्तान एडन मार्कराम की अगुवाई वाली टीम लगातार दो हार के बाद आज, 9 अप्रैल को पंजाब किंग्स इलेवन के खिलाफ वापसी की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी। हैदराबाद की हार की मुख्य वजह फ्लॉप बल्लेबाजी रही है। ऐसे में कप्तान आज एक बड़ी चुनौती का सामना करने से पहली रणनीति में बदलाव कर सकते हैं, और टीम को हार की हैट्रिक से बचाने की हर संभव कोशिश करते नजर आएंगे, वहीं पंजाब की टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

हैदराबाद और पंजाब के मैच में कौन जीतेगा मुकाबला
सनराइजर्स हैदराबाद अपने पिछले दोनों मुकाबलों में स्कोर के नाम पर सिर्फ 131 और 121 ही रन बना सकी। उम्मीद की जा रही थी कि नए कप्तान एडेन मार्कराम के आगमन के बाद टीम के प्रदर्शन में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा, लेकिन बदला कुछ भी नहीं और बुरी स्थिति में टीम पहुंचती जा रही है।

सनराइजर्स हैदराबाद की खराब बल्लेबाजी के लिए किसी एक को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है, लेकिन ये भी नहीं भूल सकते कि हैरी ब्रुक को फ्रेंचाइजी ने 13.25 करोड़ रुपए देकर टीम में शामिल किया, अब ब्रुक का बल्ला कब चलेगा ये तो वही बता सकते हैं। फिलहाल, टीम के लिए आज का मुकाबला जीतना किसी चुनौती से कम नहीं है, ऐसे में पूरा अनुमान है कि आज का मुकाबला फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स की टीम जीत सकती है।

राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच हाई स्कोरिंग के लिए प्रसिद्ध है। यहां बल्लेबाजों को हाथ खोलने के खूब मौके मिलते हैं। इस बीच पर चौके-छक्के भी खूब देखने को मिलते हैं। इसके अलावा ये पिच स्पिनर्स के लिए भी काफी सपोर्टिव है। यही वो ग्राउंड हैं, जहां युजवेंद्र चहल ने इस सीजन के पहले मैच में चार विकेट अपने नाम किए थे। इस पिच पर राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद के खिलाफ शानदार आगाज किया था। अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 203 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम वेदर अपडेट
राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में होने वाले सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स के मुकाबले में बारिश बिलकुल भी बाधा नहीं बनेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।

ये भी पढ़ें- SRH vs PBKS: हैदराबाद के खिलाड़ियों का चलेगा बल्ला या पंजाब की होगी हैट्रिक? जानें पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
एडेन मार्करम (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, हैरी ब्रूक, अब्दुल समद, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, आदिल रशीद।


पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
शिखर धवन (कप्तान), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, शाहरूख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+