LSG vs PBKS: लखनऊ बनाम पंजाब का IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
LSG vs PBKS Match Prediction: लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) आज, 30 मार्च को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में आमने-सामने होंगे। यह आईपीएल 2024 में एलएसजी का दूसरा मैच होगा, जबकि पीबीकेएस अपना तीसरा मैच खेलेगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। एक्शन से भरपूर मैच से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
लखनऊ को अभी तक कोई अंक नहीं मिला है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे है। वहीं पंजाब के 2 मैचों से 2 अंक हैं और वह 5वें नंबर पर है।

एलएसजी 24 मार्च को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) से 20 रन से हार गई थी। दूसरी ओर, पंजाब ने आखिरी ओवर में 4 गेंद शेष रहते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 4 विकेट से हरा दिया। शिखर धवन की अगुवाई वाली पीबीकेएस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अंतिम ओवर में 4 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
एलएसजी ने आईपीएल 2022 में डेब्यू के बाद से अब तक पंजाब के खिलाफ कुल तीन मैच खेले हैं। एलएसजी ने उनमें से 2 जीते हैं और पंजाब ने 1 मैच में जीत दर्ज की है। पीबीकेएस के खिलाफ लखनऊ का अब तक का हाईएस्ट स्कोर 257 है, और एलएसजी के खिलाफ पंजाब का हाईएस्ट स्कोर 201 है।
लखनऊ बनाम पंजाब का IPL मैच कौन जीतेगा?
पिच एलएसजी के लिए अधिक उपयुक्त होगी क्योंकि उनके पास लखनऊ की परिस्थितियों का उपयोग करने के लिए अच्छे गेंदबाज हैं। इसके अलावा, आईपीएल 2024 में सभी घरेलू टीमों ने मैच जीते हैं। इसलिए, हम उस फ्लो के साथ ही जाना चाहेंगे और दूसरी बात हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी एलएसजी का पलड़ा भारी है। ऐसे में यह मैच लखनऊ के जीतने की संभावना ज्यादा हैं।
लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, मयंक यादव, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, अमित मिश्रा, डेविड विली, काइल मेयर्स, एश्टन टर्नर, शिवम मावी, मणिमारन सिद्धार्थ, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, शमर जोसेफ, अर्शिन कुलकर्णी।
पंजाब किंग्स टीम: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, रिले रोसौव, तनय त्यागराजन, हरप्रीत सिंह भाटिया, विधाथ कावेरप्पा, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, अथर्व तायडे, नाथन एलिस, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह।












Click it and Unblock the Notifications