CSK vs LSG: चेन्नई और लखनऊ का IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

CSK vs LSG Head to Head: आईपीएल में आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है। इस मैच में दोनों टीमें संतुलित दिख रही हैं लेकिन घरेलू मैदान होने की वजह से चेन्नई ज्यादा मजबूत है। चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन अच्छा ही रहा है। आने वाले मैचों में स्थिति ज्यादा साफ़ होगी।

केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने भी कुछ मैचों को छोड़कर बाकी मुकाबलों में अपना जलवा दिखाया है। इस टीम ने अब तक कुल 4 मैचों में जीत दर्ज की है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए चेन्नई में जाकर जीत दर्ज करना आसान नहीं है।

csk and lsg

महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले कुछ मैचों में अपने बड़े शॉट्स से फैन्स का दिल जीता है। चेन्नई में फैन्स धोनी की बैटिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। रुतुराज गायकवाड़ ने भी फॉर्म दिखाई है। उधर केएल राहुल की फॉर्म भी धांसू लग रही है। ओवरऑल एक कड़ा मैच हो सकता है।

चेन्नई vs लखनऊ हेड टू हेड

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक आईपीएल में ज्यादा मैच नहीं हुए हैं क्योंकि लखनऊ टीम नई है। दोनों टीमों के बीच कुल 4 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ ने बाजी मारी है। लखनऊ के खाते में 2 जीत है और चेन्नई ने 1 मैच में जीत दर्ज की है। एक मुकाबला अनिर्णीत रहा है।

चेन्नई vs लखनऊ मैच में कौन जीतेगा

जहाँ तक मैच के रिजल्ट की बात है, तो यह चेन्नई सुपर किंग्स के पक्ष में जा सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन चेपॉक स्टेडियम में कुल 3 मैचों में जीत दर्ज की है। इस हिसाब से मुकाबला चेन्नई जीत सकती है। घरेलू फैन्स का पूरा समर्थन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ रहने वाला है। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मामला आसान नहीं है। हालांकि लखनऊ को कम नहीं आँका जा सकता है।

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित इलेवन

रुतुराज गायकवाड़, रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोइन अली, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना (इम्पैक्ट विकल्प तुषार देशपांडे)

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, दीपक हुडा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मोहसिन खान (इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+