श्रेयस अय्यर के लिए उनकी 'बबीता जी' बनना चाहती है यह लड़की, स्टेडियम पहुंचकर दिया शादी का प्रपोजल
नई दिल्ली, अप्रैल 23। टीम इंडिया में इस वक्त मोस्ट बैचलर खिलाड़ियों की अगर बात की जाए तो श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत का नाम सबसे पहले आता है। इन दोनों खिलाड़ियों की फैन फोलोइंग में कोई कमी नहीं है और इन दिनों तो आईपीएल में दोनों ही खिलाड़ियों का बल्ला खूब बोल रहा है। इस बीच श्रेयस अय्यर की एक क्रेजी फैन सामने आई है, जिसने अय्यर को शादी के लिए प्रपोज किया है। यहां तक कि उस लड़की ने श्रेयस के लिए अपना नाम तक बदलने की बात कह दी है।

यह है श्रेयस अय्यर की क्रेजी फैन
दरअसल, आपको यह मामला थोड़ा गहराई से समझना होगा। शनिवार को कोलकाता और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में श्रेयस अय्यर की एक क्रेजी फैन मैच देखने पहुंची थी। इस लड़की ने एक पोस्टर लिया हुआ था, जिस पर लिखा था कि अगर श्रेयस अय्यर उनका प्रपोज़ल स्वीकार कर लेते हैं तो वो अपना नाम बबीता जी रखने के लिए तैयार हैं। इस लड़की की फोटो को केकेआर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है।

वायरल हो रही लड़की की यह फोटो
अब आप थोड़ा कन्फ्यूज जरूर हो सकते हैं कि आखिर यह लड़की श्रेयस अय्यर के लिए अपना नाम बबीता जी रखने के लिए क्यों तैयार है? आपको बता दें कि फेमस टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक किरदार है बबीता जी का, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। उस सीरियल में बबीता जी के पति का नाम अय्यर है और उनकी जोड़ी शो की काफी चर्चित जोड़ी है, इसीलिए बबीता जी का नाम इस क्रेजी फैन ने अपने पोस्टर पर लिखा है। यह फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अय्यर को पहले भी आ चुके हैं ऐसे प्रपोजल
आपको बता दें कि अय्यर के लिए इस तरह की फोटो सामने आना कोई पहली बात नहीं है। इससे पहले भी एक मुकाबले में श्रेयस अय्यर के लिए शादी के प्रपोजल का पोस्टर वायरल हुआ था। उसमें लिखा था कि मेरी मम्मी ने मुझसे एक लड़का ढूंढने को कहा है, तो क्या श्रेयस आप मुझसे शादी करोगे?












Click it and Unblock the Notifications