'नो बॉल विवाद' पर ऋषभ पंत की खिंचाई से बेचैन हुईं उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली, अप्रैल 23। IPL 2022 के 33वें मैच में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से था। इस हाई स्कोरिंग मैच में जबरदस्त रोमांच के साथ-साथ एक हाईवोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। दरअसल, मैच के आखिरी ओवर में हुए 'नो बॉल विवाद' पर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने खेल भावना का उल्लंघन किया, जिसके तहत उनपर कार्रवाई हुई और उनकी 100 फीसदी मैच फीस जुर्माने के तहत काट ली गई। साथ ही इस विवाद को लेकर कल से ही ऋषभ पंत सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे हैं, लेकिन इस पूरे विवाद के बीच उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने पंत का समर्थन किया है।

क्या कहा ईशा ने?
दरअसल, ईशा नेगी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, 'कोई व्यक्ति गलत (manipulation) तब होता है, जब वो अपने सम्मान के लिए आपके रिएक्शन को दोषी ठहराते हैं।' आपको बता दें कि ईशा नेगी कथित तौर पर ऋष पंत की गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को कबूल नहीं किया है, लेकिन दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक दूसरे की तस्वीरें यहीं बताती हैं कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

कौन हैं ईशा नेगी?
ऋषभ की कथित गर्लफ्रेंड ईशा नेगी उत्तराखंड की रहने वाली हैं और पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। ईशा देहरादून में कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी (सीजेएम स्कूल) की छात्रा रही हैं। इसके बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी से बीए इंग्लिश ऑनर्स की पढ़ाई की। ईशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से काफी सुर्खियों में रहती हैं। ऋषभ और ईशा एक-दूसरे को लगभग पांच साल से डेट कर रहे हैं। दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक-दूसरे की तस्वीरें भी हैं।

क्या है 'नो बॉल विवाद'?
दरअसल, यह पूरा विवाद कल के मैच का है, जब दिल्ली और राजस्थान की टीमें आपस में भिड़ रही थीं। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 223 रनों का लक्ष्य दिया था। इस हाई स्कोरिंग मैच में दिल्ली की टीम जीत के काफी करीब पहुंच गई थी और आखिरी ओवर में टीम को 36 रन यानि कि 6 छक्के चाहिए थे। टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल बल्लेबाजी कर रहे थे और 3 छक्के वो लगा चुके थे। इसी दौरान आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर नो बॉल का विवाद हुआ और इस दौरान पंत ने पॉवेल और कुलदीप को पवेलियन में वापस बुलाने का इशारा कर दिया। खेल भावना के तहत पंत की हरकत को एक शर्मनाक हरकत बताया गया, जिसके बाद उनपर जुर्माना भी लगा।
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत पर लगा 100% फीस का जुर्माना, आमरे को मिली और भी बड़ी सजा, शार्दुल ठाकुर भी नपे












Click it and Unblock the Notifications