भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच का टिकट मात्र 60 रुपये में, कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?
इंटरनेशनल क्रिकेट में इस समय लगभग हर टीम का सीजन चल रहा है। भारतीय टीम फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और आने के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। दक्षिण अफ्रीकी टीम अगले महीने ही भारत दौरे पर आने वाली है।
टेस्ट सीरीज के अलावा इस दौरा पर सफेद गेंद सीरीज के मुकाबले भी खेले जाने हैं। इस बीच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच की टिकट महज 60 रुपये में मिलने की खबर सामने आ रही है। हैरान करने वाली खबर जरूर है लेकिन सच भी है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में प्रतिदिन के हिसाब से 60 रुपये न्यूनतम टिकट प्राइस रखा गया है। इतने कम दामों में मैच टिकट के बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है। दर्शकों के लिए सस्ते दामों में टिकट मिलना बड़ी ख़ुशी की बात है।
मुकाबले का वन्यू कोलकाता का ईडन गार्डंस स्टेडियम है, वहां 14 नवंबर से मुकाबला शुरू होने वाला है। बंगाल क्रिकेट संघ का मानना है कि दर्शकों को टिकट महंगा नहीं लगे, इस वजह से 60 रुपये सबसे कम कीमत रखी गई है। पांच दिनों का टिकट 300 में लिया जा सकता है।
हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दिल्ली टेस्ट मैच में भी इतना सस्ता टिकट नहीं था। वहां न्यूनतम प्राइस 299 रुपये रखी गई थी। ऐसे में ईडन गार्डंस ने सबसे नीचे दाम रखकर फैन्स को मैच देखने का सपना पूरा करने का मौका दिया है। डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो एप्लीकेशन पर जाकर मुकाबले की टिकट खरीदी जा सकती है।
कोलकाता के दर्शक मैच देखने के लिए हमेशा रेडी रहते हैं, ऐसे में टिकट का प्राइस कम होने से स्टेडियम में अच्छी संख्या में क्राउड आने की संभावना जताई जा सकती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज के दौरान उतने ज्यादा दर्शक नहीं आए थे।












Click it and Unblock the Notifications