5 क्रिकेटर जो IPL 2023 में खेले लेकिन नहीं खेल पाएंगे अगला आईपीएल, नाम जान टूट जाएगा फैंस का दिल
IPL 2023 के सीजन में कई ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं जिनका ये आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। आइए जानिए कि पांच ऐसे कौन से खिलाड़ी हैं, जो मार्च 2024 में होने वाले अगले आईपीएल मैच से नदारत हो सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का फाइन मैच आज समाप्त हो जाएगा। 2023 में हुए आईपीएल के इस सीजन में कई स्टार क्रिकेटर्स ने हिस्सा लिया और चौके- छक्के उड़ाए। अब अगला आईपीएल मैच मार्च 2024 में होगा। संभावना है कि इस मैच में जो स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं उनमें से अगले साल आईपीएल 2024 के मैदान में नजर आएंगे और संभवत: कई स्टार खिलाड़ी रिटायर हो सकते हैं।
आपको याद हो तो इससे पहले 2022 में जब आईपीएल हुआ था वो सीजन कई क्रिकेटर्स का आखिरी सीजन साबित हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे पांच किक्रेटर्स पर जो 2023 के आईपीएल मैच में खेले और अगले आईपीएल 2024 में नहीं खेल पाएंगे।
एमएस धोनी
एमएस धोनी ने हालांकि अभी तक क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का ऐलान नहीं किया है लेकिन ये पूरी संभावना है वो 2024 के आईपीएल मैच से पहले संन्यास ले लेंगे। याद रहे महेंद्र सिंह धोनी ने 2023 का पूरा मैच चोटिल घुटने के साथ खेला है। ये भी इस बात का संकेत माना जा रहा है कि ये 2023 आईपीएल उनका आखिरी सीजन हो सकता है।
अंबाती रायडू
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार अंबाती रायडू का नाम तो कन्फर्म है क्योंकि अंबाती ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि ये उनका आखिरी सीजन होगा। आपको याद हो तो अंबाती रायडू ने 2022 में ही क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला सुनाया था, हालांकि जल्द ही वो अपने फैसले से पलट गए और यूटर्न ले लिया था। वहीं अब उन्होंने साफ कर दिया है कि 2023 में वो क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे।
मनीष पांडे
दिल्ली टीम के मनीष पांडे ने 2023 के आईपीएल मैच में दर्शकों को अपनी परफार्मेंस से बड़ा ही निराश किया है। भारतीय टीम के स्टार बैट्समैन पिछले कुछ सीजन से मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। ये संभावना है कि 2024 के आईपीएल के लिए कोई भी आईपीएल टीम इनके साथ कान्ट्रेक्ट ना करें।
मनदीप सिंह
भारतीय बल्लेबाज मंदीप सिंह भी वो खिलाड़ी हैं जो अगले आईपीएम में नदारत हो सकते है, क्योंकि उन्होंने अपनी टीम को बुरी परफार्मेंस से बहुत निराश किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स स्टार के पिछले कुछ मैच बहुत ही खराब रहे। अगले साल मंदीप सिंह को अगले आईपीएल में किसी टीम द्वारा लिया जाए ये उनके लिए बड़ी चुनौती हो सकताा है।
Recommended Video

क्रिस जॉर्डन
इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस जॉर्डन ने जिस तरह से आईपीएल में एंट्री ली थी। उन्होंने जोफ्रा आर्चर की जगह मुंबई इंडियंस से अनुबंध हासिल किया था लेकिन क्रिस जॉर्डन ने इस मैच में अपनी परफार्मेंस से दर्शकों को बहुत निराश किया है, ऐसे में पूरी संभावना है कि अगले आईपीएल मैच में उन्हें डील न मिले।












Click it and Unblock the Notifications