4th T20 IND vs NZ: क्या भारत-न्यूजीलैंड के चौथे टी20 में बिखरेगी बैटिंग? पिच को लेकर आया बड़ा अपडेट
4th T20 IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का कारवां अब विशाखापट्टनम पहुंच चुका है। टीम इंडिया पहले ही 3-0 से सीरीज अपने नाम कर चुकी है, लेकिन सूर्या की सेना का लक्ष्य अब 'क्लीन स्वीप' की ओर है। बुधवार को होने वाले इस मुकाबले से पहले डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम की पिच और मौसम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।
टी20 क्रिकेट में हमेशा से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ती रही हैं और बल्लेबाजों का जलवा रहा है। चौके और छक्कों की बारिश से दर्शकों का काफी मनोरंजन होता है। इस वजह से फैंस के मन में पिच को लेकर उत्सुकता रहती है।

कैसी रहेगी पिच (4th T20 IND vs NZ)
विशाखापट्टनम की पिच पारंपरिक रूप से 'बैटिंग पैराडाइज' मानी जाती है। यहां की सपाट पिच पर रनों का अंबार लगता है। दोनों टीमों के बल्लेबाज खुलकर रन बनाने का आनंद उठा सकते हैं। हालांकि, खेल आगे बढ़ने के साथ यह पिच धीमी हो सकती है, जिससे स्पिनर्स (जैसे कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती) को मदद मिल सकती है।
मौसम की स्थिति ((4th T20 IND vs NZ)
फैंस के लिए अच्छी खबर है! बुधवार को विशाखापट्टनम में बारिश की संभावना बहुत कम है। दिन का तापमान करीब 27 डिग्री रहेगा, जबकि शाम को मैच के समय यह गिरकर 21 डिग्री तक आ सकता है। मैच में किसी बड़े खलल की उम्मीद नहीं है।
टीम इंडिया बदलाव की पूरी संभावना
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है, पिछले तीन मैचों में लगातार मौके मिलने के बावजूद संजू सैमसन के गेम में कोई सुधार देखने को नहीं मिला है, वह लगातार फ्लॉप रहे हैं। उनको बाहर किया जा सकता है। उस कंडीशन में ईशान किशन को ओपन करने का मौका मिल सकता है।
भारत (संभावित प्लेइंग इलेवन)
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या/अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई/वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड (संभावित प्लेइंग इलेवन)
डैरिल मिशेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी












Click it and Unblock the Notifications