Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

T20 World Cup: 4 भारतीय खिलाड़ी जो पहली बार वर्ल्ड कप में खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे

T20 World Cup: भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के लिए यूएस जा चुके हैं। हार्दिक पांड्या और विराट कोहली ही पीछे रहे हैं।रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया अमेरिका पहुँच गई है। भारतीय टीम का अभियान वॉर्म अप मैच से शुरू होने वाला है। इसके बाद मुख्य मैचों की तरफ मामला जाएगा।

टीम इंडिया में चार खिलाड़ी रिजर्व रखे गए हैं। कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिनको अभी तक किसी वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। उनके लिए यह सुनहरा अवसर माना जा सकता है। इन खिलाड़ियों की तरफ नजरें रहेंगी।

jaiswal and dube

संजू सैमसन: घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल तक संजू ने अपने प्रदर्शन से दिल जीता है। इस बार भी आईपीएल में सैमसन ने धमाका किया था। उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए थे और उनकी टीम प्लेऑफ़ में भी गई थी। सैमसन पहली बार वर्ल्ड कप में खेलेंगे, इसे लेकर वह उत्साहित जरुर होंगे।

यशस्वी जायसवाल: इस युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में प्रभावित किया था। आईपीएल में भी वह शतक जमाने में सफल रहे थे। जायसवाल अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह उनका पहला वर्ल्ड कप होगा। उनका खेल देखने लायक रहेगा।

शिवम दुबे: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए धमाका करने वाले शिवम दुबे ने अपने बल्ले से स्पिनरों की जमकर पिटाई की है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी करने की क्षमता भी विकसित की है। इसे देखते हुए वह टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किये गए हैं।

युजवेंद्र चहल: इस लेग स्पिनर को टीम इंडिया में पहले भी शामिल किया गया है लेकिन प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पाया। ऐसे में इस बार उनको खेलते हुए देखा जा सकता है। चहल की स्पिन गेंदबाजी ने आईपीएल में बड़ा धमाका करने में सफलता पाई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+