3 कारणों से युजवेंद्र चहल को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया
Yuzvendra Chahal: एशिया कप के लिए भारतीय टीम की स्पिन तिकड़ी दिलचस्प है। टीम इंडिया में कलाई के स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा और अक्षर पटेल लेफ्ट आर्म स्पिनर के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किये गए हैं।
युजवेंद्र चहल को लेग स्पिन विभाग में रखा जा सकता था लेकिन उनको टीम में शामिल नहीं करने के पीछे कुछ कारण रहे। अक्षर पटेल को प्राथमिकता मिली है। अक्षर पटेल को शामिल करने के भी अलग कारण रहे हैं। चहल का नहीं होना और अक्षर पटेल का होना कहीं न कहीं एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। चहल को टीम में नहीं लेने के तीन कारण रहे हैं।

रिस्ट स्पिनर पहले से टीम में होना
कुलदीप यादव को ब्तौअर रिस्ट स्पिनर टीम में शामिल किया गया है। कुलदीप यादव का हालिया प्रदर्शन भी काफी बेहतरीन रहा है। इस वजह से चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया। चयनकर्ता अजित अगरकर ने कहा भी था कि कलाई का सोइंर एक टीम में है। ऐसे में चहल को शामिल नहीं किया जा सका।
अक्षर पटेल की बल्लेबाजी में क्षमता
चहल के पास गेंदबाजी अच्छी है लेकिन अन्य विभागों में वह पीछे नज़र आ रहे हैं। बल्लेबाजी आजकल एक अहम कड़ी है। अगर कोई गेंदबाज बैटिंग करना जानता है, तो उसे टीम में त्वज्ज्जो मिलेगी और यही हुआ है। अक्षर पटेल की बैटिंग चहल को टीम से बाहर कर गई। अक्षर पटेल बतौर ऑल राउंडर टीम इंडिया में खेलेंगे। अक्षर पटेल की फील्डिंग भी चहल के ऊपर भारी पड़ती है। इस वजह से भी वह टीम में नहीं हैं।
अक्षर पटेल की लेफ्ट हैण्ड बैटिंग
भारतीय टीम की बल्लेबाजी यूनिट में लेफ्ट हैण्ड बैटिंग रविन्द्र जडेजा ही हैं। अब तिलक वर्मा और अक्षर पटेल हैं। तिलक वर्मा प्लेइंग इलेवन में होंगे या नहीं लेकिन अक्षर पटेल के आने से लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाजी का कॉम्बिनेशन दिखेगा। विपक्षी टीमों को भी अपनी रणनीति उसी अनुसार बनानी पड़ेगी और बदलनी भी पड़ेगी। यह भी एक बड़ा कारण रहा कि युजवेंद्र चहल को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया।












Click it and Unblock the Notifications