IND vs BAN: 3 कारणों से बांग्लादेश की टीम भारत को पहले टेस्ट मैच में हरा सकती है

IND vs BAN: बांग्लादेश की टीम ने हालिया समय में अपने प्रदर्शन में उल्लखेनीय सुधार का प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट में टीम ने एकजुट होकर प्रदर्शन करते हुए धमाका किया है। पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेश ने अलग अंदाज में खेलते हुए सपाट पिच पर जीत हासिल करने में सफलता पाई।

रावलपिंडी टेस्ट मैच के पांचवें दिन जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश ने इतिहास रच दिया। अभी एक मुकाबला और खेला जाना है। पाकिस्तान में खेलने के बाद बांग्लादेश को भारत दौरे पर भी आना है। भारत दौरे पर उनको दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भाग लेना है।

india vs bangladesh

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितम्बर से शुरू होगा। यह मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम (चेपॉक) स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जाना है। यह मुकाबला 27 सितम्बर से शुरू होना है। बांग्लादेश की टीम पहले टेस्ट में भारत को हरा सकती है और इसके पीछे कुछ कारण भी हैं।

हालिया ऐतिहासिक जीत

पाकिस्तान में जाकर पहले ही मुकाबले में बांग्लादेश ने इतिहास रचने का काम किया है। सपाट पिच पर बांग्लादेश की टीम ने 10 विकेट से धांसू जीत दर्ज करते हुए सीरीज में लीड हासिल कर ली। चौथी पारी में खेलकर मुकाबला अपने नाम करना काफी मुश्किल होता है, इससे बांग्लादेश के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है।

स्पिन विभाग की मजबूती

बांग्लादेश में स्पिन पिचों पर उनके गेंदबाज धमाका करते रहे हैं। भारत में चेन्नई में भी स्पिन पिच होने के आसार हैं। अगर ऐसा होता है, तो उनके स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में कोई कमी नहीं छोड़ने वाले हैं। उस स्थिति में भारत पर प्रेशर बढ़ सकता है।

कौशल में तेजी से हुई बढ़ोतरी

बांग्लादेश को छोटी टीम समझा जाता रहा है लेकिन अब ऐसा नहीं कहा जा सकता है। बांग्लादेश की टीम बड़ी-बड़ी टीमों को टक्कर देने की क्षमता विकसित करने में सफल रही है। उनके बल्लेबाज भी अपने कौशल का प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं। ऐसे में भारत को चुनौती देते हुए मुकाबला अपने नाम कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+