दक्षिण अफ्रीका के 3 धांसू खिलाड़ी WTC फाइनल से बाहर, टीम में एक खूंखार खिलाड़ी की वापसी
South Africa Team WCT Final: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जून में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तीसरे चक्र का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया के बा अब दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भी अपने स्कॉड की घोषणा कर दी है। अफ्रीकी टीम में एक खिलाड़ी की वापसी हुई है।
हालिया समय में नशीले पदार्थ के सेवन की वजह से बैन हुए कगिसो रबाडा को टीम में शामिल किया गया है, उन्होंने अपनी जगह नहीं गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका के तीन प्लेयर्स टीम में शामिल नहीं हैं। टेम्बा बवुमा की अगुवाई में टीम फाइनल के लिए इंग्लैंड जाएगी।

जो तीन प्लेयर्स इस टीम से बाहर हुए हैं, उनमें कोएट्जी, नांद्रे बर्गर और एनरिक नॉर्टजे हैं। नॉर्टजे इस टीम के प्रमुख प्लेयर्स में से एक हैं लेकिन गलती उनकी खुद की है क्योंकि फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए उन्होंने क्रिकेट साउथ अफ्रीका का वार्षिक अनुबंध ठुकरा दिया था।
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी को टीम में शामिल किया है, उनकी वापसी होना टीम के लिए एक अच्छा संकेत कहा जा सकता है। प्रेस रिलीज़ में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कहा गया कि टेस्ट टीम 31 मई को अरंडेल में इकट्ठा होगी और 3 से 6 जून तक वहां ज़िम्बाब्वे के खिलाफ एक वार्म-अप मैच खेलेगी। हालांकि कई प्लेयर्स इस समय भारत में आईपीएल में खेलेंगे, जिसका शेड्यूल फिर से जारी हुआ है।
एनगिडी ने अपना आखिरी टेस्ट पिछले अगस्त में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। उन्हें दिसंबर और जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में ग्रोइन इंजरी की वजह से बाहर होना पड़ा था। अब वह वापसी करने में सफल रहे हैं। गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला 11 जून को खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीकी टीम
टेम्बा बवुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बोस्च, टोनी डी जॉर्जी, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडन मार्करम, वियान मल्डर, सेनुरन मुथुसमी, लुंगी एनगिडी, डैन पीटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिक्लेटन, ट्रिस्टन स्टब्स, कायल वेरेयन्ने।












Click it and Unblock the Notifications