3 बड़े रिकॉर्ड जो होंगे सूर्या के तेज में भस्म? इंग्लैंड के खिलाफ नया इतिहास रच सकते हैं सूर्यकुमार यादव

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच सफेद गेंद सीरीज में कम ही समय बचा है। टीम इंडिया घरेलू सरजमीं पर हमेशा भारी पड़ती है। टी20 सीरीज पहले खेली जाएगी और बाद में वनडे सीरीज में मुकाबले खेले जाएंगे। सबसे छोटे फॉर्मेट में कुल पांच मुकाबले खेले जाने हैं।

भारतीय टीम के कई धांसू खिलाड़ी इस सीरीज में अपना जलवा दिखाने के लिए बेताब होंगे। इस बीच भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव के रन आने की उम्मीद की जा सकती है। सूर्यकुमार यादव के निशाने पर कुछ कीर्तिमान भी हैं और वह इस सीरीज में इन रिकॉर्ड्स को हासिल कर सकते हैं।

suryakumar yadav

शतकों में शीर्ष बनने का मौका

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास शतकों का एक धाकड़ आंकड़ा अपने नाम करने का पूरा मौका है। वह इस सीरीज में अगर एक सैकड़ा जमा देते हैं, तो वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर देंगे। अब तक टी20 इंटरनेशनल में किसी भी बल्लेबाज ने 6 शतक नहीं जमाए हैं। अगर वह एक सैकड़ा जड़ते हैं, तो रोहित शर्मा और मैक्सवेल के बराबर आएँगे। ऐसे में तीनों के 5-5 शतक होंगे। दो शतक जड़ने पर सूर्या 6 शतकों के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर देंगे।

छक्कों के मामले में कर देंगे धमाका

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव के पास छक्कों का भी एक कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका है। अगर वह इस सीरीज में 5 छक्के जमाते हैं, तो टी20 इंटरनेशनल में 150 छक्के पूरे करने वाले मात्र चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। टॉप पर रोहित शर्मा हैं, उन्होंने 205 छक्के जड़े हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल और यूएई के मुहम्मद वसीम का नाम है।

प्लेयर ऑफ़ द सीरीज में दिग्गजों को पछाड़ने का अवसर

सूर्यकुमार यादव इन प्लेयर्स में शामिल हैं, जिन्होंने टी20 में 5 बार प्लेयर्स ऑफ़ द सीरीज जीता है। इस बार ऐसा करने पर वह 6 प्लेयर्स ऑफ द सीरीज जीतने वाले दूसरे प्लेयर होंगे। विराट कोहली (7) इस मामले में टॉप पर हैं। बाबर आज़म, हसारंगा, डेविड वॉर्नर, शाकिब अल हसन आदि प्लेयर्स ने सूर्या की तरह 5 बार प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+