चेतेश्वर पुजारा का रूठा हुआ बल्ला माना, इंग्लैंड की काउंटी में जाकर ठोका दोहरा शतक

नई दिल्ली, 18 अप्रैल: लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने अपना खेल निखारने के लिए इंग्लैंड का रुख करने का प्लान बनाया था क्योंकि उनको आईपीएल 2022 के सीजन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। पुजारा ने इंग्लैंड में काउंटी खेलकर इस खाली समय को गुजारने का फैसला किया और उनको अब रूठे हुए बल्ले का साथ मिलना शुरू हो चुका है।

2022 County Championship: Cheteshwar Pujara hits a double century for Sussex

सीनियर भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने खुद को व्यक्त करते हुए ससेक्स के लिए दोहरा शतक लगा दिया। यह पुजारा का ससेक्स के लिए डेब्यू था। ससेक्स का काउंटी चैम्पियनशिप में डर्बीशायर के साथ मुकाबला चल रहा है। पुजारा ने इस मुकाबले की पहली पारी में 15 गेंदों का सामना करते हुए केवल 6 ही रन बनाए। लेकिन दूसरी पारी में वे दोहरा शतक लगाने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें- IPL 2022: डेविड मिलर ने याद की 2013 की सेंचुरी, बोले- इस बार जाते ही मारने का इरादा था

यह मुकाबला रविवार को ड्रा के तौर पर समाप्त हुआ। ससेक्स ने पहली पारी में 174 ही रन बनाए थे जबकि डर्बीशायर की टीम 505 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर चुकी थी।

पुजारा ने दूसरी पारी में ससेक्स को संभाल लिया और 387 गेंदों पर नाबाद 201 रनों की मैराथन पारी खेल दी। उन्होंने अपनी पारी में 23 चौके लगाए।

पुजारा ने इस पारी के दौरान कप्तान टॉम हैन्स (243) के साथ 351 रनों की साझेदारी पूरी की। जब मैच ड्रा हुआ तब ससेक्स की टीम 176.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 513 रन बना चुकी थी।

पुजारा और रहाणे के साथ भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। पुजारा काउंटी में अपना समय बिता रहे हैं और अजिंक्य रहाणे आईपीएल में खेल रहे हैं। पुजारा ने जहां काउंटी में दोहरा शतक बना दिया है, तो वहीं रहाणे केकेआर के लिए ओपनिंग स्लॉट भी गंवा चुके हैं क्योंकि उनकी घटिया बैटिंग टी20 लीग में भी जारी रही।

हालांकि पुजारा का दोहरा शतक और दूसरी पारी में टीम का पहाड़ सरीखा टारगेट बताता है कि पिच ने बल्लेबाजों को मदद दी है। ऐसे में भारतीय फैंस चाहेंगे पुजारा ऐसी परिस्थितियों में भी शतक लगाएं जहां गेंद अपना खेल दिखा रही हो, जैसा की ससेक्स की पहली पारी में हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+