IPL 2022: डेविड मिलर ने याद की 2013 की सेंचुरी, बोले- इस बार जाते ही मारने का इरादा था
नई दिल्ली, 18 अप्रैल: गुजरात टाइटंस की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराते हुए आईपीएल 2022 में अपनी पांचवी जीत दर्ज की और 10 अंक हासिल करने वाली सीजन की पहली टीम बन गई। यह टीम निश्चित तौर पर प्लेऑफ के लिए फेवरेट बन चुकी है। अगर गुजरात का ये सफर ऐसा ही चलता रहा तो वे फाइनल में भी पहुंच के आसान दावेदार होंगे।

ताजा मुकाबले में उनके अब तक शांत बैठे बल्लेबाज डेविड मिलर का बल्ला बोला। मिलर ने पिछले मैच में फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए थे और वे सीएसके के खिलाफ बड़े निर्मम रूप में दिखाई दिए जब उन्होंने केवल 51 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेल दी। इस पारी ने और राशिद खान के कैमियो ने गुजरात को अंत में 3 विकेट की शानदार जीत सौंप दी। डेविड को मैन ऑफ द मैच भी दिया गया है।
यह भी पढ़ें- IPL 2022: 48/4 था गुजरात का स्कोर, जडेजा ने बताया, फिर भी CSK को ही क्यों मिली हार
मिलर का कहना है कि बैटिंग पॉवरप्ले में उनको अपनी लय पाने में मदद मिली है क्योंकि तब गेंद को अपनी चमक खोनी फिर भी बाकी थी।
मैच के बाद मिलर ने पुराने सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ लगाए शतक की यादें भी ताजा की और कहा, "हां मुझे याद है। मैं बॉल देखना चाहता है, उसको हिट करना चाहता था। मैं शुरू से ही वहां जाकर ऐसा खेल खेलने के मूड में था। यह बहुत अच्छी तरह से हुआ है। पॉवरप्ले में मुझे लय मिली, वहां बॉल ज्यादा सख्त थी। ज्यादा समय भी मिला, तो सब बहुत बढ़िया गया।"

अपनी पारी के दौरान मिलर ने राशिद खान के साथ 70 रनों की साझेदारी भी पूरी की जिन्होंने 21 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली थी और मैच में अहम योगदान दिया। राशिद के आउट होने के बाद मिलर ने कमान संभाले रखी और जज्बातों की रस्सियां थामे रखी जिससे गुजरात की टीम की गाड़ी सीधी मंजिल पर आकर थमी और सीएसके के फैंस मायूस होकर घर लौटे क्योंकि उनकी टीम 6 मैचों में 5 हार का सामना कर चुकी है।
मिलर ने कहा, "राशिद ने काफी दबाव कम कर दिया। ये जबरदस्त पारी थी, उनका एक ओवर गेमचेंजर था। हमने कुछ नजदीकी मैच जीते हैं। यह भी एक नजदीकी मुकाबला है। हम 6 में से 4 मैच हार भी सकते थे लेकिन हमने 5 मैच जीतकर दिखा दिए। ऐसी ही बैटिंग आगे करते रहना चाहता हूं।"












Click it and Unblock the Notifications