World Cup: धोनी ने 2011 फाइनल में जहाँ छक्का मारा वह जगह बदल गई, वानखेड़े स्टेडियम में हुआ अनोखा काम

Dhoni winning six seats special treatment: वर्ल्ड कप के मुकाबले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी अब शुरू हो गए हैं। मुंबई और कोलकाता में अब तक एक भी मैच नहीं हुआ था। अब तक अन्य स्टेडियमों में ही मैच हो रहे थे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को अच्छी तरह सजाकर तैयार किया गया है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच मैच हो रहा है।

इसमें एक अनोखा कार्य भी किया गया है जो धोनी फैन्स के लिए काफी ख़ुशी की बात होगी। दरअसल धोनी के शॉट की जगह को भी अब यादगार बना दिया गया है। साल 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम को धोनी ने छक्का लगातार जीत दिलाई थी।

ms dhoni

धोनी का छक्का जिस जगह पर जाकर गिरा था, उसे भी अब ख़ास बना दिया गया है। जिस जगह छक्का गिरा था, उसे हमेशा के लिए प्रतीकात्मक बना दिया गया है। मुंबई क्रिकेट संघ की तरफ से कहा गया कि जिस जगह धोनी के शॉट से छक्का गिरा था, वे दो सीटें हर क्रिकेट फैन के लिए हमेशा प्रतीकात्मक रहेंगी।

धोनी का छक्का जहाँ आकर गिरा था, उस जगह को अब दो सोफे की तरफ सीटें लगाकर अलग बना दिया गया है। इसके अलावा उस जगह जालीदार फेंसिंग भी की गई है। फैन्स के लिए अब वहां बैठने की व्यवस्था नहीं होगी। उस जगह को अलग बनाया गया है।

श्रीलंका के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप में धोनी द्वारा जड़ा गया वह छक्का यादगार था लेकिन अब वह जगह भी यादगार बन गई है। धोनी और उनके फैन्स के अलावा तमाम भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह एक अच्छी और ख़ास बात हो गई है।

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले के साथ वानखेड़े स्टेडियम में भी मुकाबले शुरू हो गए हैं। इस तरह अब मुंबई के खेल प्रेमियों को भी वर्ल्ड कप के मैचों का आनन्द उठाने का मौका मिल गया है। मुंबई के अलावा अब कोलकाता ही एकमात्र ऐसा शहर बचा है, जहाँ अभी तक वर्ल्ड कप का मैच नहीं हुआ है। दुर्गा पूजा के बाद वहां भी मुकाबले शुरू होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+