भारतीय क्रिकेट में पसरा मातम, बेहद युवा क्रिकेटर की हुई मौत, कौन यह खिलाड़ी और कैसे गई जान?
महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने खेल जगत को झकझोर कर रख दिया है। 17 वर्षीय एक उभरती हुई महिला क्रिकेटर की आत्महत्या के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।
इसी के आधार पर यह बात सामने आई है कि खिलाड़ी टीम चयन को लेकर निराश थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी एक वजह को मौत का अंतिम कारण नहीं माना है और मामले की जांच जारी है। मामला टीम में सलेक्शन को लेकर है।

ख़बरों के अनुसार किशोरी पिछले कुछ समय से क्रिकेट में लगातार आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थी। परिवार और स्थानीय स्तर पर उसे एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी माना जाता था। विदर्भ क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिलने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में भी चयन नहीं होने का जिक्र बताया जा रहा है, लेकिन अधिकारी पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं।
पुलिस ने मामले पर क्या कहा?
बजाज नगर पुलिस इंस्पेक्टर चेतन चौहान का कहना है कि यह घटना कल सुबह 5:30 बजे हुई। 17 साल की अदिति मोरेश्वर चौखंडे अपनी मां और भाई के साथ लक्ष्मीनगर जैन टेम्पल इलाके में रहती थी। भाई 2-3 के लिए बाहर गया हुआ था। दोनों भाई-बहन क्रिकेटर हैं। भाई का हाल ही में VCA में सलेक्शन हुआ था।
भाई को संबोधित कर लिखा नोट
पुलिस का कहना है कि अदिति दो साल से क्रिकेट खेल रही थीं और सलेक्शन की उम्मीद कर रही थी। जब उसकी मां सुबह 5:30 बजे उठी तो उसे किचन में लटका हुआ पाया। तुरंत वहां से अस्पताल लेकर जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब घटनास्थल पर फिर से चेक किया गया, तो अपने भाई को संबोधित करते हुए नोट छोड़ा हुआ था कि मेरा सलेक्शन नहीं हुआ लेकिन तुम्हारा हुआ है। अच्छी तरह खेलना, मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी।


Click it and Unblock the Notifications
