12 गेंदों में 11 छक्कों का कारनामा, कभी देखी है ऐसी तबाही? क्या भारत को मिल गया एक और युवराज सिंह?

टी20 क्रिकेट में भारत में हर दिन कोई न कोई नया टैलेंट सामनी आ रहा है। कुछ दिनों पहले ही यूपी के आदर्श सिंह ने छक्कों से तबाही मचाने वाला कार्य किया था। उन्होंने 19 गेंदों में 10 छक्के जड़ने का कारनामा किया था। वह यूपी टी20 लीग में खेल रहे थे। अब उनसे भी ज्यादा तूफानी खिलाड़ी सामने आया है।

इस बार केरल क्रिकेट लीग में उससे भी बड़ा कारनामा देखने को मिला है। बल्ले से छक्कों की बौछार करने वाले खिलाड़ी का नाम सलमान निजार है। सलमान नजीर ने धमाकेदार अंदाज में बैटिंग करते हुए गेंदबाजों का धुआं निकाल डाला।

salman nizar

कैलिकट ग्लोबस्टार के लिए खेलते हुए सलमान ने अडाणी त्रिवेन्द्रम रॉयल्स टीम के खिलाफ तहलका मचाते हुए 12 गेंदों में 11 छक्के उड़ा डाले। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान कुल 26 ही गेंदों का सामना किया था और 86 रन ठोक डाले। पारी में उनकी तरफ से कोई चौका नहीं आया।

सलमान निजार ने सिर्फ 12 छक्के जड़े और उनमें भी 11 छक्के अंतिम दो ओवर में आए। पहले उन्होंने पांच छक्के जड़े। अगले ओवर में एक छक्का जमाया, इसके बाद वाइड आई। बाद में एक नो बॉल आई और इस पर दो रन भाग गए। इसके बाद इस ओवर में अगली पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के आए। इस तरह ओवर में कुल छह छक्के जमा डाले। इस तरह उन्होंने 12 गेंदों में 11 छक्के जमा डाले। अंतिम ओवर में उन्होंने कुल 40 रन बटोरे।

सलमान निजार की उम्र 28 साल है और वह अपनी तेज बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। मिडिल ऑर्डर में आकर गेंदबाजों की धज्जियाँ उडाना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहता है। केरल के लिए वह प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए क्रिकेट भी खेल चुके हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 32 मैच खेलकर 1471 रन बनाए हैं। लिस्ट ए में 26 मुकाबले खेलकर उनके बल्ले से कुल 589 रन आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+