Syed Modi International: पीवी सिंधु ने फाइनल में बनाई जगह, मालविका से होगी खिताबी जंग

नई दिल्ली। पूर्व चैंपियन पीवी सिंधु अपने नाम एक और खिताब करने के करीब पहुंच गईं हैं। सिंधु ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल 2022 के फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने सेमीफाइनल में एवगेनिया कोसेट्सकाया से जीत दर्ज की। हालांकि यह मैच पूरा नहीं हो सका क्योंकि एवगेनिया ने पहला मैच हारने के बाद रिटायर्ड होने का फैसला किया था। सिंधु अपनी 5वीं वरीयता प्राप्त रूसी प्रतिद्वंद्वी पर हावी थी। सिंधु ने पहले शुरुआती गेम में 21-11 से जीत दर्ज कर ली थी।

Syed Modi International

वहीं इसी टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में मालविका बंसोड़ ने तीन गेम तक चले मुकाबले में हमवतन अनुपमा उपाध्याय को हराया। मालविका ने मैच को 19-21 21-19 21-7 से जीता। ऐसे में अब अब 2017 की चैंपियन सिंधु का सामना रविवार को हमवतन मालविका बंसोड़ से होगा। जनवरी में इंडिया ओपन में लंदन ओलंपिक की पूर्व कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को हराने के बाद 20 वर्षीय मावलिका की नजर एक और उलटफेर करने की होगी। वहीं पिछले साल टोक्यो में ओलंपिक कांस्य पदक जीतने के बावजूद, सिंधु 2 साल से अधिक समय से दौरे पर नहीं हैं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता रविवार को उस सूखे को खत्म करने की उम्मीद कर रही होगी।

यह भी पढ़ें- IPL Auction : इन क्रिकेटरों का बेस प्राइस है 2 करोड़, जानिए कितने भारतीय हैं शामिल

सिंधु मैच जीतने की दावेदार मानी जा रही थीं। BWF रैंकिंग में सातवें स्थान पर रहीं सिंधु ने शनिवार के मुकाबले से पहले दुनिया की 28वें नंबर की खिलाड़ी कोसेत्सकाया को दो बार हराया था और भारतीय ऐस एक बार फिर रूस के खिलाफ अपना दबदबा कायम करने के लिए कामयाब हुईं। सिंधु ने क्वार्टरफाइनल में छठी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की सुपानिदा काटेथोंग को हराया था। दोनों के बीच यह मुकाबला एक घंटा पांच मिनट तक चला था। सिंधु पहला गेम 11-21 से हारने के बाद शानदार वापसी की थी। उन्होंने मैच को 11-21, 21-12, 21-17 से अपने नाम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+