'सिल्वर गर्ल' पीवी सिंधु ने किया 'गोमी गोमी' Dance, सानिया ने किया रिएक्ट, वीडियो Viral
नई दिल्ली, 04 जुलाई। भारत की 'सिल्वर गर्ल' यानी की पीवी सिंधु का हर बात काफी निराली है। बैडमिंटन कोर्ट के अंदर तो उनका अंदाज कैसा होता है ये तो हर किसी को पता है लेकिन कोर्ट के बाहर भी उनका एक दिलकश अंदाज है, जिसके बारे में ज्यादा लोगों को मालूम नहीं है इसलिए जब उनका डांस वीडियो वायरल हुआ तो हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया।

सिंधु का एक रील वीडियो वायरल हो रहा है
दरअसल ओलंपिक में बैक टू बैक भारत के लिए मेडल जीतकर आने वाली पीवी सिंधु का एक रील वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 'शोल्डर, नीज एंड टोज' और 'गोमी गोमी' songs पर थिरक रही हैं, वीडियो में उनका डांस और एक्सप्रेशन देखने लायक है और इस कारण लोग उसे काफी पसंद कर रहे हैं।

ये वीडियो खुद सिंधु ने ही शेयर किया है
वीडियो में सिंधु के बाल खुले हैं और वो ब्लैक जैगिंगस-क्रॉप टॉप और ओपन शर्ट पहने हुए हैं। शटलर क्वीन का ये वीडियो इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ये वीडियो खुद सिंधु ने ही शेयर किया है, उनके इंस्टा पर 3.1M मिलियन फॉलोअर्स हैं।

जो कुछ भी आपको वास्तव में खुश करता है, वह करें "
अपना वीडियो शेयर करते हुए सिंधु ने लिखा है कि-"जो कुछ भी आपको वास्तव में खुश करता है, वह करें !!" पीवी सिंधु के इस वीडियो को टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने काफी पसंद किया है और अभी तक इस वीडियो को 1 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
'अगर आगे बढ़ना है तो एग्रेसिव बनो'
मालूम हो कि रियो ओलंपिक में भारत के लिए सिल्वर और 2020 Summer Olympics (Tokyo) में भारत के लिए कास्यं पदक जीतने वाली सिंधु कभी बहुत शांत रहा करती थी और उनके इसी नेचर के चलते उनके कोच पुलेला गोपीचंद ने उनसे कहा था कि 'अगर आगे बढ़ना है तो एग्रेसिव बनो, जिसके लिए उन्होंने सिंधु को कहा था कि वो अकेले कमरे में घंटो चिल्लाया करें।'
ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली इकलौती महिला खिलाड़ी
सिंधु की हाईट (5 फिट दस इंच) बहुत ज्यादा है, इसलिए वो कोर्ट को पूरा कवरअप करते हुए डिफेंसिव शॉट खेलती हैं, हालांकि अब उन्होंने अपना स्टाइल बदला है। मालूम हो कि पीवी सिंधू भारत की तरफ से ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली इकलौती महिला खिलाड़ी हैं और उन्होंने अब तक वर्ल्ड चैंपियनशिप में 6 मेडल जीते हैं।
Padma Shri से सम्मानित हैं सिंधु
सिंधु को Padma Bhushan Award, Padma Shri Award, Dhyan Chand Khel Ratna Award और Arjuna Award से नवाजा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications