सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता कोरिया ओपन 2023, बढ़ाई देश की शान

Korea Open 2023: कोरिया ओपन 2023 में भारतीय डबल्स पेयर सत्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने खिताब जीतकर देश की शान बढ़ाई है। इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने टॉप सीडेड इंडोनेशियाई पेयर फाजर अल्फियां और मुहम्मद रियान अर्दियांटो को हरा दिया।

विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर मौजूद भारतीय डबल्स पेयर के लिए फाइनल तक का सफर आसान नहीं था। उन्हें सेमी-फाइनल में विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान वाले चीनी पेयर लियांग वेंग केंग और वांग चांग का सामना करना पड़ा था।

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty

ये सेमीफाइनल मुकाबला जबरदस्त रहा, क्योंकि दोनों पेयर ने छोटी रैली में भाग लेते हुए विपक्षी की छोटी भी कमजोरी को भुनाने का काम किया। अंत में भारतीय खिलाड़ियों ने 21-15, 24-22 के स्कोर से जीत हासिल की, जिससे वे चीनी जोड़ी के खिलाफ तीसरी मुलाकात में पहली जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे।

इसके बाद फाइनल में, सत्विकसाइराज और चिराग को दुनिया के नंबर वन इंडोनेशियाई पेयर का सामना करना पड़ा। मैच की शानदार ढंग से शुरुआत हुई, लेकिन भारतीय पेयर ने पांच बैक टू बैक पॉइंट जीतकर पकड़ बना ली, जिससे स्कोर 9-8 से 14-8 बन गया। दूसरे गेम में मुश्किल गेम का सामना करने के बावजूद, भारतीय जोड़ी ने महत्वपूर्ण मौकों पर खेल को अपने पक्ष में करना जारी रखा और मैच को 40 मिनट में खत्म किया गया।

फाइनल स्कोर 17-21, 21-13, 21-14 था, जिससे भारतीय जोड़ी के नाम यह एक महत्वपूर्ण जीत हुई है। इससे पहले उन्होंने 2023 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर और इंडोनेशिया ओपन खिताब जीता है। कोरिया ओपन 2023 के नतीजे भारतीय खिलाड़ियों के पेरिस 2024 ओलंपिक के क्वालिफायिंग रैंकिंग के लिए भी गिने जाएंगे, जिससे यह जीत और भी अहम हो गई है।

ये भी पढ़ें- IND A vs PAK A Final: भारत ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोरिया ओपन 2023 18 जुलाई से शुरू हुआ था और यह 2023 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर का पांचवां सुपर 500 टूर्नामेंट था। इस टूर्नामेंट को जीतकर सत्विकसैराज रांकिरेड्डी और चिराग शेट्टी, ने 33,180 डॉलर की पुरस्कार धनराशि जीती।

इस प्रदर्शन ने न केवल देश का नाम रोशन किया है, बल्कि अन्य भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों के मोराल को भी बढ़ाया है। फैंस अब इस जोड़ी से आगामी टूर्नामेंट्स और पेरिस 2024 ओलंपिक में उनके प्रदर्शन का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+