IND A vs PAK A Final: भारत ने टॉस जीतकर लिया बॉलिंग का फैसला, यहां जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Emerging Teams Asia Cup 2023 Final: एसीसी इमर्जिंग एशिया कप 2023 में आज भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की ए टीमों के बीच फाइनल मुकाबला हो रहा है।
श्रीलंका के कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में भारत ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। भारत के कप्तान यश ढुल हैं तो पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद हारिस हैं। (Image- BCCI Twitter)

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेल दिखा रही है। टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी में जीते थे जहां उन्होंने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को भी हराया था। भारत ने तीन में से तीनों में जीते थे जबकि पाकिस्तान की टीम 3 में से दो मैच ही जीत पाई थी।
यह भी पढ़ें- रवि दहिया हुए एशियन गेम्स से बाहर, ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट को महाराष्ट्र के पहलवान ने ट्रायल में हराया
भारत ए टीम सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 51 रनों से मात देकर आ रही है तो पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 60 रनों से हराया था। हालांकि, इस मुकाबले में विजेता की भविष्यवाणी करना आसान नहीं होगा। भारत ने पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में आसानी से हराया था लेकिन पाक ने सेमीफाइनल में जबरदस्त वापसी करते हुए मैच जीता।
साथ ही पाकिस्तान के पास अनुभवी स्क्वॉड है जो इस मैच में उनके लिए मददगार साबित हो सकती है। दूसरी ओर भारतीय टीम ने वही टीम उतारी है जिसने सेमीफाइनल मैच जीता था। पाकिस्तान ने एक बदलाव किया है, वे अमाद बट्ट की जगह पर मेहरन मुमताज को लेकर आए हैं।
कुल मिलाकर फैंस को एक रोमांचक मैच मिलने की उम्मीद है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन यहां पर देख सकते हैं।
भारत ए: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा, निकिन जोस, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराजसिंह डोडिया, हर्षित राणा, राजवर्धन हंगरगेकर
पाकिस्तान ए: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, ओमैर यूसुफ, तैयब ताहिर, कासिम अकरम, मोहम्मद हारिस (कप्तान, विकेटकीपर), मुबासिर खान, मेहरान मुमताज, मोहम्मद वसीम, अरशद इकबाल, सुफियान मुकीम












Click it and Unblock the Notifications