Paris Olympics 2024: बैडमिंटन इवेंट की शुरुआत में ही बढ़ जाएंगी धड़कनें! सिंधू और प्रणय का इनसे होगा मुकाबला
Paris Olympics 2024: सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक- पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 26 जुलाई से लेकर अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ के 33वें संस्करण के लिए पीवी सिंधु को भारतीय दल का ध्वजवाहक नियुक्त किया गया है, लेकिन क्या इस बार बैडमिंटन इवेंट की शुरुआत भारतीय खिलाड़ियों के लिए आसान होगी? आइए जानते हैं।
क्या इस बार आसान नहीं होगी चुनौती
दरअसल, पीवी सिंधु के लिए तीसरा ओलंपिक पदक जीतने की शुरुआत उतनी आसान नहीं होने वाली है। सुपरस्टार शटलर को पेरिस ओलंपिक में महिला एकल बैडमिंटन स्पर्धा के ग्रुप स्टेज में पसीना बहना होगा। एचएस प्रणय के लिए भी शुरुआत में मेहनत करनी होगी। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों को मिलने वाली चुनौती उतनी भी मुश्किल नहीं है, लेकिन वैश्विक मंच पर किसी खिलाड़ी को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

पीवी सिंधु का किससे होगा शुरुआती मुकाबला
पीवी सिंधु को पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन ड्रॉ में ग्रुप एम (M) में रखा गया है, जहां दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और 10वीं वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु का पहला मुकाबला एस्टोनिया की क्रिस्टिन कुबा (WR75) से होगा, जबकि दूसरा मुकाबला मालदीव की फतिमाथ नबाहा अब्दुल रज्जाक (WR111) से होगा।
एचएस प्रणय की इनसे होगी भिड़ंत
पुरुष एकल में, 13वीं वरीयता प्राप्त एचएस प्रणय, जो अपना पहला ओलंपिक खेलेंगे, को ग्रुप के (K) में रखा गया है, जहां उनका पहला मुकाबला वियत नाम के ले ड्यूक फाट (WR70) से होगा, और दूसरा मुकाबला जर्मनी के फैबियन रोथ (WR82) से होगा।
लक्ष्य सेन के सामने भी होगी चुनौती
इसके अलावा लक्ष्य सेन, जो एक और युवा खिलाड़ी हैं, का सामना ग्रुप एल (L) में इंडोनेशिया के तीसरे वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी से होगा। सेन का सामना ग्वाटेमेला के केविन गॉर्डन और बेल्जियम के जूलियन कैरागी (WR52) से भी होगा।
ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024, Wrestling: पेरिस ओलंपिक में उतरेंगे एक से बढ़कर एक भारतीय पहलवान! यहां देखें पूरी लिस्ट
महिला युगल जोड़ी तनीषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा को जापान की चौथी वरीयता प्राप्त नामी मात्सुयामा/चिहारू शिदा के साथ ग्रुप सी में रखा गया है। भारतीय जोड़ी का सामना टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता किम सो योंग/कोंग ही योंग और ऑस्ट्रेलिया की सेतियाना मेपासा/एंजेला यू से होगा।












Click it and Unblock the Notifications