मलेशिया मास्टर्स: ताई जू से मिली लगातार 7वीं हार के बाद पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल से बाहर
नई दिल्ली, 8 जुलाई: ताई त्जु यिंग के खिलाफ पीवी सिंधु का खराब प्रदर्शन जारी रहा क्योंकि भारतीय शटलर दौरे पर लगातार 7वीं बार वर्ल्ड नंबर 2 से हार गईं। सिंधु मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 के क्वार्टर फाइनल में ताइवान की शटलर के खिलाफ तीन गेम की लड़ाई के बाद बाहर हो गई थी।

पीवी सिंधु निर्णायक गेम में 9-10 थी, उन्होंने खेल में अपना सब कुछ झोंक रखा था। हालांकि, ताइवानी स्टार ने सिंधु को एक बार फिर से मात दिलाई, और 12 में से अगले 10 अंक जीतकर क्वार्टर फाइनल को 55 मिनट में 21-13, 12-21, 21-12 से जीत लिया।
बता दें कि सिंधु इस महीने की शुरुआत में कुआलालंपुर में मालसियस ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में भी ताई से हार गई थी।
सिंधु 22 बार में 17 बार ताई से हार चुकी हैं। उन्होंने अगस्त 2019 में विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल के बाद से टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता को नहीं हराया है।
शुक्रवार की हार भी तीसरी बार थी जब सिंधु अपने पिछले 4 टूर्नामेंटों में क्वार्टर फाइनल चरण में बाहर हो गईं हैं।
यहां तक की भारत के मुख्य बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने मलेशिया ओपन में सिंधु के ताई के खिलाफ हारने के बाद इस बात को स्वीकार किया था कि यह खिलाड़ी ताई से बहुत ज्यादा हार रही है और कहा था कि वह उनके कोच पार्क ताए संग से बात करेंगे।
पुलेला गोपीचंद ने पीटीआई के हवाले से कहा, "हम निश्चित रूप से इस पर काम करेंगे, वह बहुत अच्छी खिलाड़ी है, और ताई जू भी उतनी ही अच्छी है। हम उसी के अनुसार योजना बनाएंगे ताकि वह निकट भविष्य में हार को उलटने में सक्षम हो।"
"हम कोच पार्क से बात करेंगे और पता लगाएंगे कि क्या समस्याएं हैं। वह वर्षों से एक मजबूत खिलाड़ी है, वह अनुभवी है। मुझे यकीन है कि वह कुछ हफ्तों में जोरदार वापसी करेगी।"












Click it and Unblock the Notifications