मलेशिया ओपन में भारत की खराब शुरुआत, किदांबी श्रीकांत और आकर्षी कश्यप पहले राउंड में हुए बाहर
मलेशिया ओपन के पहले ही राउंड में किदांबी श्रीकांत और आकर्षी कश्यप को हार का सामना करना पड़ गया है।

मलेशिया ओपन में भारत की शुरुआत निराशाजनक रही है। मंगलवार से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत और आकर्षी कश्यप पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो गए हैं। किदांबी श्रीकांत को जापान के केंटा निशिमोतो ने 42 मिनट तक चले खेल में 21-19, 21-14 से हराया जबकि आकर्षी कश्यप को चीनी ताइपे के सु वेन-ची के हाथों 10-21, 8-21 से हार का सामना करना पड़ा।
29 साल की आकर्षी कश्यप को निशिमोतो के खिलाफ एक मुश्किल गेम का सामना करना पड़ा। जापानी प्लेयर ने पहले ही सेट में आकर्षी के खिलाफ 3-1 की बढ़त बना ली थी। वहीं श्रीकांत ने वापसी करते हुए 3-3 से गेम को बराबर किया था। इसके बाद निशिमोटो ने चार अंकों के अंतर को खत्म किया, लेकिन भारतीय शटलर ने मैच को बराबर करने का संघर्ष जारी रखा। श्रीकांत ने बाद में अपने गेम को 20-19 तक ला दिया, लेकिन आखिर में जापानी स्टार ने पहले सेट में 21-19 से जीत दर्ज कर ली।
वहीं दूसरे सेट की शुरुआत में श्रीकांत ने पहला प्वॉइंट जरूर हासिल किया, लेकिन निशिमोटो ने सेट खत्म होने तक 5-1 की बढ़त बना ली। आखिर में निशिमोटो ने दूसरा सेट 21-14 से अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications