Lakshya Sen जापान ओपन के सेमीफाइनल में, डबल्स में भारत को निराशा, चिराग-सात्विक की जोड़ी बाहर
japan, Lakshya Sen, semifinals, doubles, badminton, बैडमिंटन, जापान
जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के पुरुष एकल खिलाड़ी Lakshya Sen सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। भारत की डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को निराशा हाथ लगी और दोनों हार कर बाहर हो गए।
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और जापान की कोकी वतनबे को सीधे गेम में हरा दिया। इस जीत के साथ लक्ष्य टोक्यो में आयोजित जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गए।

2022 कॉमनवेल्थ चैंपियन रहे लक्ष्य सेन इससे पहले कनाडा और अमेरिका में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। जापान के पुरुष एकल खिलाड़ी वतनबे को सीधे सेटों में 21-15, 21-19 से हराने वाले लक्ष्य सेन लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।
इस महीने की शुरुआत में कनाडा ओपन सुपर 500 जीतने वाले सेन ने शुरुआत में 5-3 की बढ़त बना ली और ब्रेक के समय 11-7 पर पहुंच गए। हालांकि, भारतीय स्टार शटरल को जापानी चुनौती से निपटने में थोड़ा पसीना भी बहाना पड़ा।
हालांकि, लक्ष्य ने कोर्ट के दोनों ओर दो क्रॉस-कोर्ट रिटर्न लगाए और शुरुआती गेम को अपने नाम कर लिया। जापान के वतनबे ने दूसरे गेम में शानदार रैलियों का प्रदर्शन किया। हालांकि, लक्ष्य सेन ने गेम पर पकड़ ढीली नहीं होने दी और चौंकाने वाले क्रॉस कोर्ट ड्रॉप के साथ 3-2 की बढ़त हासिल कर ली।
42-शॉट की रैली लक्ष्य सेन के बैकहैंड के साथ नेट पर जा लगी। लक्ष्य ने अंक गंवाया और वतनबे को 5-3 की बढ़त मिल गई। दूसरे गेम में एक समय सेन 7-14 से पीछे थे। उन्होंने शानदार वापसी की और जापानी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ नेट ड्रॉप शॉट्स का बेहतरीन उपयोग किया।
क्रॉस-कोर्ट स्मैश के साथ लक्ष्य सेन ने जल्द ही पासा पलटा और गेम में 18-17 की लीड लेकर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गए। सेन ने अपने जापानी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैच जीतने के लिए बैकहैंड लाइन पर एक और शानदार रिटर्न दिया। इससे पहले उन्होंने बैकहैंड पर दो रिटर्न के साथ एक मैच प्वाइंट भी हासिल किया।
लक्ष्य के अलावा, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी आगे बढ़ने में विफल रही। ओलंपिक विजेता जोड़ी ली यांग और चीनी ताइपे के वांग ची-लान के हाथों कड़े मुकाबले में भारत को 15-21, 25-23, 16-21 से हार का मुंह देखना पड़ा।
भारतीय आठवीं वरीयता प्राप्त एचएस प्रणय दिन के अंत में विश्व और ओलंपिक बैडमिंटन चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन के खिलाफ मैदान में उतरेंगे।
इसे भी पढ़ें- सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता कोरिया ओपन 2023, बढ़ाई देश की शान












Click it and Unblock the Notifications