सात्विकसाईराज और चिराग की जोड़ी ने एशिया चैम्पियनशिप में गोल्ड जीत रचा इतिहास

भारत को पुरुष डबल्स में एशिया चैम्पियनशिप का गोल्ड मेडल 58 वर्षों के बाद मिला है, भारतीय जोड़ी ने इतिहास रच दिया।

Indian Badminton players

Badminton Asia Championship: बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। दोनों ने मलेशिया की जोड़ी को पराजित करते हुए अपना पहला गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत को पुरुष डबल्स में 1965 के बाद पहली बार स्पर्धा में गोल्ड मिला है।

भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के ओंग येऊ सिन और तेओ इयो यी की जोड़ी को 16-21, 21-17 और 21-19 से पराजित करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। पहला सेट हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी करते हुए विपक्षी जोड़ी को कोई मौका नहीं दिया और अगले दोनों सेट जीतकर ख़िताब अपने नाम कर लिया।

भारतीय बैंडमिंटन संघ ने कहा कि गोल्ड के लिए 58 सालों का इंतजार करना पड़ा। यह इंतजार अब समाप्त हुआ और गोल्ड मेडल पर हमने कब्जा जमा लिया। साल 1965 के बाद मेल डबल्स में पहला गोल्ड और कुल दूसरा गोल्ड मेडल आया है।

भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे की जोड़ी ली यांग और वांग ची लिन का सामना किया था। पहला सेट कड़ी स्पर्धा वाला था। भारतीय जोड़ी ने इसे 21-18 के अंतर से जीत लिया था। इसके बाद दूसरे सेट से पहले वांग ही लिन को चोट का सामना करना पड़ा और वे रिटायर्ड हो गए। इस तरह भारतीय जोड़ी को वॉकओवर मिला और वे फाइनल में पहुँच गए।

पुरुष डबल्स में भारतीय जोड़ी से पदक की उम्मीद थी और उन्होंने निराश नहीं किया। हालांकि 58 साल बाद ऐसा करना एक बड़ी उपलब्धि है। भारतीय बैंडमिंटन जगत के अलावा सात्विक और चिराग शेट्टी के लिए यह गोल्ड मेडल काफी ज्यादा मायने रखने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+